INDvSL, दूसरा टेस्ट: विराट कोहली के दोहरे शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, रोहित शर्मा ने भी जड़ा शानदार शतक

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट में जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। पहली पारी में कप्तान विराट कोहली के शानदार दोहरे शतक और मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने अपनी पारी 610/6 पर घोषित की। इस तरह से भारतीय टीम को 405 रनों की विशाल बढ़त मिली। वहीं श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान 21 पर रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक लाहिरु थिरिमाने 9 और दिमुथ करुणारत्ने 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहला सत्र इससे पहले भारत ने अपने कल के स्कोर 312/2 से आगे खेलना शुरु किया। कल के नाबाद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाना शुरु किया। पुजारा जहां संभल कर खेल रहे थे तो कोहली तेज गति से रन बना रहे थे। इसी बीच कप्तान कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक जड़ा, इस सीरीज में ये उनका लगातार दूसरा शतक है और भारतीय कप्तान के तौर पर वो सभी प्रारुपों को मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं दूसरी तरफ पुजारा आज भी अच्छे लय में दिख रहे थे और अपने 150 रनों की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन लंच से थोड़ी देर पहले वो दसुन शनाका की गेंद पर बोल्ड हो गए। पुजारा ने 362 गेंदों पर 14 चौके लगाते हुए 143 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दूसरा सत्र भारतीय टीम ने लंच से चायकाल के बीच दूसरे सत्र में 107 रन और जोड़े और 1 विकेट गंवाया। उपकप्तान अंजिक्य रहाणे महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया। तीसरा सत्र चायकाल के बाद तीसरे सत्र में भारतीय टीम ने तेजी से रन बनाना शुरु किया। कप्तान विराट कोहली ने इसी बीच अपना दोहरा शतक पूरा किया, वो 213 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मुरली विजय (128) और चेतेश्वर पुजारा (143) के बाद लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे रोहित शर्मा ने भी शानदार शतक जड़ा। उनके शतक बनाते ही भारतीय टीम ने अपनी पारी घोषित कर दी। रोहित शर्मा ने नाबाद 102 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने अपना पहला विकेट बिना कोई रन बनाए खो दिया। इशांत शर्मा ने सलामी बल्लेबाज सदीरा समराविक्रमा को एक खूबसूरत गेंद पर बोल्ड कर भारतीय टीम को शुरआती सफलता दिलाई। कल भारतीय टीम को पारी से जीत के लिए 9 विकेट और निकालने हैं। संक्षिप्त स्कोर भारत पहली पारी - 610/6 (विराट कोहली 213, मुरली विजय 128, चेतेश्वर पुजारा 143, रोहित शर्मा 102*, दिलरुवान परेरा 202/3) श्रीलंका पहली पारी - 205, दूसरी पारी 21/1

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications