जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रमुख खिलाड़ी हुआ चोटिल, भारत को बड़ा झटका

वॉशिंगटन सुंदर की कमी इंडियन टीम को खल सकती है
वॉशिंगटन सुंदर की कमी इंडियन टीम को खल सकती है

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) कंधे में लगी चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वो अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

Ad

वॉशिंगटन सुंदर कुछ दिनों पहले इंग्लैंड में रॉयल लंदन वनडे कप के दौरान चोटिल हुए थे। वो लंकाशायर की तरफ से वूरस्टरशायर के खिलाफ रॉयल लंदन वनडे कप मुकाबले में हिस्सा ले रहे थे और इसी दौरान उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वॉशिंगटन को जिम्बाब्वे टूर से बाहर होना पड़े।

वॉशिंगटन सुंदर रिहैबिलिटेशन के लिए जाएंगे एनसीए

अब वॉशिंगटन सुंदर को एक बार फिर रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरू जाना पड़ेगा। इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ये कहा नहीं जा सकता है कि वो कब तक इस इंजरी से ठीक होंगे।

पीटीआई से बातचीत में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने वॉशिंगटन सुंदर की चोट को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा,

हां, वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में लंकाशायर और वूरस्टरशायर के बीच रॉयल लंदन वनडे कप के दौरान उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी। अब उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट एकडेमी जाना होगा। वॉशिंगटन के लिए बुरा लग रहा है। वो इतने टैलेंटेड प्लेयर हैं लेकिन इंजरी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। उन्हें थोड़े लक की जरूरत है। हालिया इंजरी उनके लिए बड़ा झटका है क्योंकि वो इंडिया के लिए खेलने वाले थे।

आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल 2022 के दौरान भी वॉशिंगटन सुंदर इंजरी का शिकार हो गए थे और उन्हें कई मुकाबलों से बाहर बैठना पड़ा था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications