भारत बनाम ज़िम्बाब्वे 2016: दौरे पर जाने वाली संभावित भारतीय टीम

आईपीएल के बाद भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी-20 खेलने के लिए ज़िम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। वनडे सीरिज 11 जून से शुरू होगी और इसके लिए टीम की जल्द ही घोषणा होने के आसार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरिज के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन को आराम दिया जा सकता है। इसके आलावा भारत के सीमित ओवरों के कप्तान एमएस धोनी को भी विश्राम दिया जा सकता है। चयनकर्ता खिलाड़ियों को तरोताजा होने का समय देना चाहते हैं क्योंकि आने वाले समय में भारत को 17 टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में हम इस दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में कई नये चेहरे देख सकते हैं। ये दौरा टीम के बेंच स्ट्रेंथ को अजमाने के हिसाब से काफी अच्छा मौका है। फिर भी टीम का चयन ज़िम्बाब्वे की परिस्थितियों को देखकर किया जायेगा। धोनी और कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी रहाने को सौंपी जा सकती है। फॉर्म में चल रहे कुछ खिलाड़ियों को यूँ ही मौका मिलेगा, तो कुछ के लिए चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी पड़ सकती है। ज़िम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली ये हो सकती है संभावित भारतीय टीम: #1 अजिंक्य रहाणे (कप्तान): अगर रोहित और धवन को आराम दिया जाता है तो रहाने इस दौरे के लिए भारतीय टीम के कप्तान हो सकते हैं। रहाने भारत के लिए बीते कई सीजन से लगातार अच्छा खेल रहे हैं। साथ इससे पहले साल 2015 में वह भारतीय टीम की कप्तानी ज़िम्बाब्वे दौरे पर कर चुके हैं। वह भारतीय शीर्ष क्रम मजबूती भी देते हैं। #2 लोकेश राहुल: केएल राहुल की फॉर्म को देखते हुए वह भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज़ हो सकते हैं। उन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन खेल दिखाया है। वह एक क्लासिकल बल्लेबाज़ हैं। वह पॉवरप्ले में अच्छा खेल दिखा सकते हैं। #3 मनीष पाण्डेय: मनीष पाण्डेय ने घरेलू सर्किट में अच्छा खेल दिखाया है। साथ ही उन्होंने सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़कर भारत को मैच जिताया था। पाण्डेय के लिए ये सीरिज भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। #4 युवराज सिंह: युवराज सिंह ने भारत के लिए हाल ही में टी-20 मैचों में खुद कि उपयोगिता टीम के लिए साबित की है। इसके आलावा उन्होंने अभी हाल ही में आईपीएल में अभी अच्छा प्रदर्शन किया है। #5 सुरेश रैना: रैना जो अभी अच्छे फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन वह टीम को मध्यक्रम में मजबूती प्रदान कर सकते हैं। रैना पर सबकी निगाहें टिकी होंगी क्योंकि बहुत सारे युवा खिलाड़ी मौके की तलाश में हैं। #6 रॉबिन उथप्पा(विकेटकीपर): आईपीएल 2016 में उथप्पा के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एक बार फिर मौका दिया जाना बनता है। उथप्पा शीर्ष क्रम के बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं। वह एक बेहतरीन स्ट्रोक प्लेयर हैं और विकेटकीपिंग की जिम्मेवारी भी वह निभा सकते हैं। #7 हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या इस वक्त भारतीय टीम के अच्छे आलराउंडर माने जाते हैं। उन्हें इस दौरे पर अपनी गेंदबाज़ी पर थोड़ा काम करना होगा। ऐसे में ये दौरा उनके लिए 50 ओवर के क्रिकेट में अच्छे मौके की तरह है। #8 रविन्द्र जडेजा: सौराष्ट्र का आलराउंडर बीच के ओवरों में अपनी गेंदबाज़ी से अहम भूमिका निभा सकता है। उनकी तेज गेंदे बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती हैं। इस स्थान के लिए कई खिलाड़ी उनसे फाइट में हैं। #9 आर आश्विन: आश्विन विकेट के हिसाब से गेंदबाज़ी करते हैं। वह बल्लेबाजों को अपनी विविधता से परेशानी में डाल सकते हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ियों को आश्विन को खेलना काफी कठिन साबित हो सकता है। #10 मोहम्मद शमी: शमी ने चोट के बाद अच्छी वापसी की है और ऐसे में उन्हें मौका मिलना चाहिए। उन्होंने आईपीएल में डेयरडेविल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया है। #11 जसप्रीत बुमराह: इस साल की खोज बुमराह को इस दौरे के लिए जरूर चुना जाना चाहिए। बुमराह ने अभी तक एक ही वनडे खेला है। उसकी एक्यूरेट यॉर्कर ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। #12 भुवनेश्वर कुमार: आईपीएल के इस सीजन में भुवि अपनी टॉप फॉर्म में हैं। उन्होंने काफी विकेट भी लिए हैं। उनकी इस फॉर्म को देखते हुए उन्हें चयनकर्ता टीम में जगह दे सकते हैं। #13 क्रुनाल पांड्या: हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुनाल पांड्या ने आईपीएल में इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने गेंद और बल्ले से मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह टीम में जगह बना सकते हैं और जडेजा को चुनौती दे सकते हैं। #14 अम्बाती रायडू: रायडू टीम में बैकअप आप्शन के तौर काफी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह टीम में किसी भी स्थान पर खेल सकते हैं। उथप्पा और राहुल के असफल होने पर उनकी जगह पर उन्हें अजमाया जा सकता है। #15 संदीप शर्मा: चयनकर्ता संदीप शर्मा के बेहतरीन फॉर्म और स्विंग से काफी प्रभावित होंगे। इसके आलावा वह डेथ ओवर में बेहतरीन यॉर्कर गेंदें भी डालते हैं। उनमे वह सारे गुण हैं जो एक सफल गेंदबाज़ में होने चाहिए। इसके आलावा वह लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं। ज़िम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली संभावित भारतीय एकादश: 1.अजिंक्य रहाणे(कप्तान) 2. केएल राहुल 3. मनीष पाण्डेय 4. युवराज सिंह 5. सुरेश रैना 6. रॉबिन उथप्पा 7. हार्दिक पांड्या 8. रविन्द्र जडेजा 9. आर आश्विन 10. मोहम्मद शमी 11. जसप्रीत बुमराह लेखक-सौरव, अनुवादक-मनोज तिवारी

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now