INDvNZ: पहले टी20 में भारत ने 53 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

भारत ने दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में 53 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने रोहित शर्मा और शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 20 ओवर में 149/8 रन बना पाई।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के केन विलियमसन के निर्णय को धवन और रोहित की जोड़ी ने गलत साबित करते हुए हर गेंदबाज की धुनाई की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की। इसमें रोहित ने 55 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। धवन ने 52 गेंद खेलकर 10 चौके और 2 छक्के लगाकर 80 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद पांड्या शून्य पर चलते बने। विराट कोहली ने भी रंग जमाते हुए 11 गेदों पर 3 छक्कों से 26 रन बनाए। धोनी को अंतिम 2 गेंदें मिली और उन्होंने एक छक्के और सिंगल से 7 रन बनाकर भारत का स्कोर 202 रन तक पहुँचाया। ईश सोढ़ी ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने मार्टिन गप्टिल के रूप में पहला विकेट गंवाया, उन्हें चहल की गेंद पर पांड्या ने 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने मुनरो को 7 रन के निजी योग पर बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। विलियमसन ने जरुर 24 रन बनाए लेकिन अत्यधिक रनरेट का दबाव नहीं झेल पाए और 28 रन बनाकर पांड्या की गेंद पर धोनी द्वारा लपके गए। इसके बाद ब्रूस और डी ग्रैंडहोम भी जल्दी ही आउट हो गए। रनरेट बढ़ने और विकेट गिरने से न्यूजीलैंड की हालत खस्ता हो गई। टॉम लैथम फिर भी क्रीज पर टिके रहे और 38 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में महज औपचारिकताएं बाकी रही तथा न्यूजीलैंड 8 विकेट पर 149 रन ही बना पाई तथा भारत को 53 रनों से विजय प्राप्त हुई। भारत की तरफ से चहल और अक्षर पटेल ने 2-2 तथा भुवनेश्वर कुमार, बुमराह और पांड्या को 1-1 विकेट मिला। अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे नेहरा को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उनकी विदाई जीत के साथ हुई। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि श्रेयस अय्यर ने डेब्यू किया और नेहरा ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 202/3

न्यूजीलैंड: 149/8

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications