INDvNZ: भारत ने तीसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को 6 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीती

कानपुर में खेले गए तीसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को भारत ने 6 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत की तरफ से शतक जड़े। जसप्रीत बुमराह ने 47 रन देकर 3 विकेट चटकाए और भारत की मैच में वापसी कराते हुए जीत दिलाई।

Ad

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उनके गेंदबाज टिम साउदी ने 14 रन के निजी स्कोर पर शिखर धवन को विलियमसन के हाथों कैच करा कप्तान के फैसले को सही साबित किया। वहां से रोहित शर्मा (147) ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 230 रन जोड़े। रोहित अपना पन्द्रहवां वन-डे शतक पूरा करने के बाद सैंटनर की गेंद पर साउदी द्वारा लपके गए। उन्होंने 18 चौके और 2 छक्के जड़े। कोहली ने भी अपना 32वां वन-डे शतक पूरा करने के अलावा 9000 रन भी पूरे किये। वे सबसे तेज नौ हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पांड्या 8 रन बनाकर आउट हुए। इस समय कुल स्कोर 273 रन था। इसके बाद कोहली भी 113 रन के निजी स्कोर पर साउदी की गेंद पर विलियमसन द्वारा लपके गए। इस समय कुल स्कोर 302 रन था। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर धोनी मिल्ने की गेंद पर मुनरो द्वारा लपके गए, उन्होंने 17 गेंदों पर 25 रन बनाए। केदार जाधव ने (18 रन, 10 गेंद) 50 ओवर में 337/6 रनों तक टीम का कुल स्कोर पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और गप्टिल 10 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर कार्तिक द्वारा लपके गए। इस वक्त कुल स्कोर 44 रन था। पहले ओवर में कॉलिन मुनरो ने भुवनेश्वर कुमार को 19 रन जड़े। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने मुनरो के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े। मुनरो (75) को चहल ने बोल्ड कर इस सझेदारी को तोड़ा। इसके बाद विलियमसन (64) को भी चहल ने धोनी के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद रॉस टेलर ने 39 रन बनाकर लैथम के साथ क्रीज पर टिकने की कोशिश की लेकिन उन्हें बुमराह ने चलता किया। इसके बाद हेनरी निकोलस ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाकर कीवी टीम को मैच में बनाकर रखा लेकिन उन्हें भुवनेश्वर ने बोल्ड कर दिया।

लैथम एक छोर पर अर्धशतक जमाकर खेल रहे थे। इस समय स्कोर 306/5 था। 48वें ओवर में धोनी के पास गेंद जाने पर दौड़ने पर नॉन स्ट्राइक छोर पर थ्रो करते हुए धोनी ने लैथम को 65 रन पर पवेलियन भेज दिया, इस वक्त स्ट्राइक पर डी ग्रैंडहोम क्रीज पर थे और बीट होकर गेंद धोनी के पास गई थी। अंतिम 2 ओवर में 25 रन न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए थे लेकिन 49वें ओवर में भवनेश्वर कुमार ने 10 रन दिए। इसके बाद अंतिम ओवर में बुमराह ने चौथी गेंद पर सैंटनर को धवन ने 9 रन पर कैच कर चलता किया। अंतिम 2 गेंदों पर 12 रन चाहिए थे और कीवी टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 7 विकेट पर 328 रन बना पाई तथा भारत ने 6 रन से मैच जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। चहल ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट झटका।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 337/6 (रोहित 147, कोहली 113, सैंटनर 58/2)

न्यूजीलैंड: 331/7 (मुनरो 75, 47/3)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications