SAvIND: पहले टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी

जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 175/9 का स्कोर ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। शिखर धवन ने 72 रनों की शानदार पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और भारत ने इसका भरपूर फायदा उठाया। पहले ओवर में ही रोहित शर्मा ने दो छक्के और एक चौका लगाया और 18 रन बने। हालाँकि 9 गेंदों में 21 रन बनाकर रोहित आउट हो गए, लेकिन शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा। लगभग एक साल टीम में लौटे सुरेश रैना ने 7 गेंदों में 15 रन बनाये। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/2 था और इसके बाद धवन ने कप्तान विराट कोहली (20 गेंद 26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। 8.2 ओवर में भारत ने 100 रन पूरे और 10 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 110/3 था। तबरेज़ शम्सी ने 10वें ओवर में विराट कोहली का बड़ा विकेट हासिल किया। धवन ने अपना चौथा अर्धशतक लगाया और 15वें ओवर में 72 रन (39 गेंद) बनाकर आउट हुए। आखिरी पांच ओवरों में भारतीय टीम ने 47 रन बनाये और टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार 200 का आंकड़ा पार किया। मनीष पांडे ने 27 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाये। महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद में 16 और हार्दिक पांड्या ने 7 गेंद में नाबाद 13 रनों की पारी खेली। 20 ओवर में भारत ने 203/5 का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहला मैच खेल रहे जूनियर डाला ने 47 रन देकर दो विकेट लिए। उनके अलावा क्रिस मॉरिस, तबरेज़ शम्सी और एंडाइल फेलुक्वेयो ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही और सातवें ओवर में 48 के स्कोर तक उनके तीन विकेट गिर चुके थे। जेजे स्मट्स (14), कप्तान जेपी डुमिनी (3) और डेविड मिलर (9) आउट होकर पवेलियन में थे। 10 ओवर के बाद मेजबानों का स्कोर 79/3 था और आखिरी 10 ओवरों में जीत के लिए उन्हें 125 रनों की जरूरत थी। रीज़ा हेंड्रिक्स ने अपना पहला अर्धशतक लगाया और फरहान बेहरदिन (39) के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े और टीम के लिए उम्मीदें कायम रखी। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 129/4 था और आखिरी 30 गेंदों में जीत के लिए 75 रन चाहिए थे। हेंड्रिक्स ने 70 रन बनाये, लेकिन 18वें ओवर में चार विकेट गिरने से दक्षिण अफ्रीका की बची हुई सभी उम्मीदें खत्म हो गई। भारत ने इस ओवर में टीम हैट्रिक ली और भुवनेश्वर कुमार ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवरों में 175 रन बनाये और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर कुमार के अलावा भारत की जयदेव उनादकट, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जूनियर डाला और हेनरिक क्लासेन ने अपना डेब्यू किया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 21 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा। संक्षिप्त स्कोरकार्ड: भारत: 203/5 (शिखर धवन 72, जूनियर डाला 2/47) दक्षिण अफ्रीका: 175/9 (रीज़ा हेंड्रिक्स 70, भुवनेश्वर कुमार 5/24)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications