महिला टी20 एशिया कप: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

कुआलालम्पुर में महिला एशिया कप टी20 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम ने 7 गेंद शेष रहते 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन 12 रन के कुल स्कोर पर निपुनी हंसिका को एकता बिष्ट ने चलता किया। इसके बाद हसोदा मेंदिस ने 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हसिनी परेरा ने नाबाद 46 रन बनाए। उनके अलावा श्रीलंका की कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पारी और पूरी टीम 20 ओवर खेलकर 7 विकेट पर 107 रन बनाए। भारत के लिए एकता बिष्ट ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके। उनके अलावा झूलन गोस्वामी, अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने एक-एक सफलता हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट स्मृति मन्धाना के रूप में गिरा। उन्होंने 12 रन बनाए। मिताली राज ने 23 रनों की पारी खेली और टी20 क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाली भारत की पहली और विश्व की सातवीं महिला खिलाड़ी बन गईं। हरमनप्रीत कौर ने 24 रनों की पारी खेली और वेदा कृष्णमूर्ति ने नाबाद 29 रनों की पारी खेल टीम को 7 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दिलाई। श्रीलंका के लिए उदेशिका प्रबोधिनी रणासिंघे, नीलाक्षी डी सिल्वा ने 1-1 विकेट चटकाए। अनुजा पाटिल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। एक अन्य मुकाबले में बांग्लादेश ने थाईलैंड को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए थाईलैंड ने 8 विकेट पर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की महिलाओं ने 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। बांग्लादेश ने इससे पहले भारतीय टीम को भी 7 विकेट से हराया था। संक्षिप्त स्कोर श्रीलंका महिला टीम: 107/7 (हसिनी परेरा 46* बिष्ट 20/2) भारत महिला टीम: 110/3 (वेदा कृष्णामूर्ति 29*, डी सिल्वा 21/1)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications