Duleep Trophy 2018, फाइनल: इंडिया ब्लू ने पहली पारी में बनाए 541 रन

दिलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया रेड ने पहली पारी में 1 विकेट पर 27 रन बनाए। वे अभी इंडिया ब्लू की पहली पारी के स्कोर से 514 रन पीछे हैं। बवानाका संदीप (11*) और संजय रामास्वामी (9*) क्रीज पर हैं। इंडिया ब्लू की पहली पारी 541 रनों पर समाप्त हुई। पहले दिन के स्कोर 260/5 से आगे खेलते हुए इंडिया ब्लू के लिए आज का पहला विकेट रिकी भुई के रूप में गिरा, उन्होंने 60 रन बनाए। इसके बाद स्वप्निल सिंह और निखिल गांगटा ने सातवें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले गए। निखिल गांगटा ने शानदार शतक जमाते हुए 130 रन बनाए और परवेज रसूल की गेंद पर आउट हुए। स्वप्निल सिंह ने भी 69 रनों की अहम पारी खेली। निचले क्रम में सौरभ कुमार और जयदेव उनादकट ने क्रमशः 36 और 24 रनों की पारियां खेलकर टीम का स्कोर 541 रनों तक पहुंचा दिया। इंडिया रेड के लिए परवेज रसूल ने 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा मिहिर हिरवानी ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 सफलताएं हासिल की। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया रेड की टीम को अभिनव मुकुंद के रूप में कुल 8 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा। उन्हें धवल कुलकर्णी ने आउट किया। संजय रामास्वामी (9*) और बवानाका संदीप (11*) रन बनाकर अंतिम क्षणों में टिके रहे और दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया रेड का कुल स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन रहा। संक्षिप्त स्कोर इंडिया ब्लू पहली पारी: 541/10 (निखिल गांगटा 130, परवेज रसूल 150/4) इंडिया रेड पहली पारी: 27/1 (संदीप 11*, धवल कुलकर्णी 10/1)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications