'मैं भी उनकी तरह टिकट कलेक्टर हूं...,’ Paris Olympics 2024 में मेडल जीतने वाले एथलीट ने MS Dhoni को बताया प्रेरणा स्त्रोत

स्वप्निल कुसाले और एम एस धोनी (Photo Credit - @Sportskeeda/Getty)
स्वप्निल कुसाले और एम एस धोनी (Photo Credit - @Sportskeeda/Getty)

Swapnil Kusale Inspired From MS Dhoni : भारत के युवा निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को तीसरा मेडल दिला दिया है। उन्होंने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल मैच से पहले स्वप्निल कुसाले ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी उनके प्रेरणा स्त्रोत हैं, क्योंकि वह भी धोनी की ही तरह एक टिकट कलेक्टर हैं।

Ad

एम एस धोनी की अगर बात करें तो उन्होंने सबसे पहले टिकट कलेक्टर के तौर पर शुरुआत की थी और इसके बाद वो क्रिकेटर बने थे। धोनी ने अपने करियर में भारत को आईसीसी का तीनों टाइटल जिताया। स्वप्निल कुसाले भी इस वक्त एक टिकट कलेक्टर हैं और धोनी की तरह उन्होंने भी भारत का नाम रोशन किया है। स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में कांस्य पदक अपने नाम किया।

एम एस धोनी जितने फोकस की जरुरत हमारे खेल में है - स्वप्निल कुसाले

स्वप्निल कुसाले ने फाइनल मैच से पहले एम एस धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी थी। पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा था,

जिस तरह के इंसान एम एस धोनी हैं, उसकी वजह से मैं उनका काफी बड़ा प्रशंसक हूं। जिस तरह एम एस धोनी मैदान में काफी शांत रहते हैं, मेरे खेल में भी उसी तरह के फोकस और शांत रहने की जरुरत होती है। मेरी कहानी भी लगभग उनके ही जैसी है। वो भी पहले टिकट कलेक्टर थे और अब मैं भी टिकट कलेक्टर हूं।

आपको बता दें कि शूटिंग में अभी तक भारत के लिए कई सारे निशानेबाज मेडल जीत चुके हैं। अगर ओलंपिक इतिहास की बात करें तो राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग जैसे दिग्गज पहले ही मेडल जीत चुके हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को अभी तक तीन मेडल सिर्फ शूटिंग में ही मिले हैं। सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में एक और पदक दिलाया और अब स्वप्निल ने भी इतिहास रच दिया है। अभी और भी मेडल भारत को शूटिंग से मिल सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications