'2019 क्रिकेट विश्व कप तक खेल सकते हैं धोनी'

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान एमएस धोनी 2019 में इंग्लैंड में आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप तक खेल सकते हैं। शायद धोनी 2017 में इंग्लैंड में ही आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्राफी के बाद ही अपने एकदिवसीय करियर पर कोई फैसला करें। इस खबर को टाइम्स ऑफ़ इंडिया के करीबी सूत्रों ने बताया है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ एक इन्टरव्यू में कहा "मेरे हिसाब से धोनी को 2019 क्रिकेट विश्व कप में ज़रूर खेलना चाहिए। धोनी की उम्र उस समय तक 38 साल की हो जाएगी। लेकिन आज कल उम्र का हिसाब कोई नहीं देखता, अगर आप पाकिस्तान के खिलाड़ियों को देखें, जैसे मिस्बाह उल हक और यूनिस खान। उनकी उम्र 40 साल के उपर हो गयी है लेकिन फिर भी वह अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर धोनी की बात की जाए तो धोनी 2019 विश्व कप तक खेल सकते हैं" "मुझे नहीं लगता कि धोनी को अभी सीमित ओवरों के क्रिकेट से संन्यास लेना चाहिए, न्यूजीलैंड के खिलाफ संपन्न हुई एकदिवसीय सीरीज के बाद, धोनी को लगभग दो महीनों का आराम मिलेगा और उसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बिलकुल फ्रेश हो जाएँगे": आशीष नेहरा भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के हवाले से कहा "जैसा आपने धोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान खलते हुए देखा था। मुझे यकीन है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज में धोनी और इससे भी ज्यादा फिट नज़र आएंगे" आशीष नेहरा के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए कहा " फिटनेस तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। धोनी उसकी बिलकुल फिकर न करें। धोनी 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप ज़रूर खेल सकते हैं, भारतीय टीम को धोनी की बहुत ज्यादा ज़रुरत है। मुझे पूरी उम्मीद है कि धोनी ऐसा ही करेंगे"

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications