INDvSL: भारत ने 300 रनों का स्कोर सबसे ज्यादा बार बनाने का रिकॉर्ड बनाया

भारत ने श्रीलंका को मोहाली में खेले गए दूसरे वन-डे में 141 रनों के बड़े अंतर से हराया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत 392 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट पर 251 रन के स्कोर पर ही रोक दिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने वन-डे क्रिकेट में 300 रन बनाने का एक अद्भुत कीर्तिमान स्थापित कर दिया। भारतीय टीम ने वन-डे क्रिकेट में आज 100 बार 300 या उससे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इस मामले में टीम इंडिया से पीछे है।

Ad

300 रन का आंकड़ा प्राप्त करने से सम्बंधित कुछ अहम आंकड़े इस प्रकार है:

# भारत ने वन-डे क्रिकेट में 100 बार 300 रनों का आंकड़ा पार किया है। इस मामले में भारतीय टीम पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया (96) दूसरे नम्बर पर है।

# वर्तमान दशक में भारत ने 200 वन-डे खेलकर 42 बार 300 या उससे अधिक का आंकड़ा पार किया है।

# भारत ने इस वर्ष 10 बार 300 से अधिक का स्कोर बनाया है, इससे पहले 2009 में भी ऐसा क्या था। उस समय 31 वन-डे खेले थे, इस वर्ष अब तक 28 वन-डे भारतीय टीम खेल चुकी है। उनके पास एक मैच और है और वे ऑस्ट्रेलिया का (2007, 34 मैच) 11 बार 300 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

# भारत ने घर में 46 बार 300 से अधिक का स्कोर बनाया है, दक्षिण अफ्रीका (44) दूसरे स्थान पर है।

# भारतीय टीम ने 21वीं बार श्रीलंका के खिलाफ 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जो किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे अधिक बार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 बार भारतीय टीम ने ऐसा किया है।

# यह 69वां मौका है जब एमएस धोनी की मौजूदगी में टीम ने 300 से अधिक का स्कोर बनाया है। वन-डे इतिहास में वे पहले व्यक्ति हैं जिनके खेलते यह हुआ है। युवराज (54), सचिन (52) अन्य खिलाड़ी हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications