मोहम्मद कैफ

धोनी ने जब डेब्यू किया था, तब कैफ भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज़ थे। उन्होंने उस मैच में 80 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच बने थे। साल 2005 के बाद कैफ के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आती गयी और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। हालाँकि उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। कैफ अपने घरेलू टीम उत्तर प्रदेश के लिए खेलते रहे। साथ ही 2014 में वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे। लेकिन वह हार गये थे। 2014/15 में वह आन्ध्र प्रदेश की तरफ से रणजी खेलने चले गये। इस साल वह छत्तीसगढ़ की तरफ से रणजी खेल रहे हैं।
श्रीधरन श्रीराम

एमएस धोनी ने जब डेब्यू किया था, तब श्रीराम की भारतीय टीम में वापसी हुई थी। लेकिन वह इस मैच में मात्र 3 रन बना सके थे। लेकिन उन्होंने इस मैच में 3 विकेट लिए थे। यद्यपि श्रीराम ने अगले मैच में 57 रन की पारी खेली थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें दोबारा टीम में मौका नहीं मिला। साल 2012 में श्रीराम ने 53 के से तकरीबन एक हजार रन रणजी में बनाया था। श्रीराम बागी क्रिकेट लीग आईसीएल में भी खेले थे। उसके बाद आईपीएल में वह बंगलौर और दिल्ली की तरफ से खेले थे। श्रीराम अब क्रिकेट खेल नहीं रहे हैं। लेकिन बांग्लादेश दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के वह सलाहकार बनाये गये थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से ये दौरा रद्द हो गया था। लेकिन श्रीलंका दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ उन्होंने काम किया था।