महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय वनडे एकादश

मध्यक्रम
Ad
विराट कोहली

एक बल्लेबाज के रूप में वनडे क्रिकेट में विराट कोहली सफलता के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर माने जाते हैं। कोहली ने धोनी के भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली है। धोनी की कप्तानी में अपने अंतरराष्ट्रीय शुरुआत की और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक बन गये। 29 वर्षीय ने अब तक 211 वनडे खेले हैं और जिसमें 9779 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक वनडे क्रिकेट में 35 शतक दर्ज हैं। धोनी की कप्तानी में विराट कोहली का रिकॉर्ड मैच- 176, रन- 7570, शतक- 26 युवराज सिंह युवी भारत के लिए सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलने वाले सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 300 से अधिक वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 8701 रन बनाए हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक थे और भारत की 2011 विश्व कप की सफलता में उनका बड़ा योगदान था। युवराज सिंह ने लगभग एक दशक तक भारतीय मध्यक्रम को संभल कर रखा। धोनी की कप्तानी में युवराज सिंह का रिकॉर्ड मैच- 121, रन- 3592, शतक- 7 सुरेश रैना सुरेश रैना ने अब तक अपने करियर में भारत के लिए 200 से अधिक वनडे खेले हैं। सुरेश रैना ने 2005 में वनडे डेब्यू किया और धोनी के लिए निचले मध्य क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने वनडे करियर में कई मैच जिताऊ पारियां खेली है। 31 वर्षीय ने 50 ओवरों के खेल में 93.51 की शानदार स्ट्राइक रेट पर 5615 रन बनाए हैं। धोनी की कप्तानी में सुरेश रैना का रिकॉर्ड मैच-187, रन- 4956, शतक- 5

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications