महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय वनडे एकादश

विकेटकीपर और ऑलराउंडर
Ad
महेंद्र सिंह धोनी

धोनी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में दुनिया के सफलतम कप्तानों में से एक है। उन्होंने 2011 विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाया। भारत ने उनकी कप्तानी में ही 2013 चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था। धोनी की गिनती वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में की जाती है। धोनी ने अपनी कप्तानी में 199 वनडे खेले हैं जिसमें 110 मैचों में जीत हासिल की। 37 वर्षीय ने 321 वनडे मैच खेले हैं और 51.26 की औसत से 10046 रन बनाए हैं। अपनी कप्तानी में धोनी का रिकॉर्ड मैच- 199, रन- 6633, शतक- 6 रविंद्र जडेजा रविन्द्र जडेजा कप्तान धोनी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक थे। जडेजा ने भारत के लिए 136 वनडे मैच खेले हैं और उसमें 155 विकेट लिए हैं। उन्होंने बल्ले से 1914 रन भी बनाए और नीचे आकर कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है। वह अपने पूरे करियर में एक शानदार कफील्डर रहे हैं और कई असम्भव दिखते कैच पकड़े हैं। धोनी की कप्तानी में जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया था। धोनी की कप्तानी में जडेजा का रिकॉर्ड मैच- 126, रन- 1849, विकेट- 147

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications