विराट कोहली की कप्तानी में घरेलू सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट एकादश

Enter caption

#2. केएल राहुल

Ad
Enter caption

लोकेश राहुल उन बल्लेबाज़ों में से हैं जिन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में काफ़ी तरक्की की है। राहुल जब रन बनाते हैं तब ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता कि वो इसके लिए ज़्यादा मशक्कत कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाज़ी का अंदाज़ दर्शकों के लिए काफ़ी लुभावना होता है। कोहली की कप्तानी में उन्होंने भारत में 720 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ उन्होंने 199 रन की पारी खेली थी और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वो भारत में बड़े स्कोर बनाने में ज़रा भी नहीं चूकते।

Ad

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय मैदान में इनके रिकॉर्ड

टेस्ट मैच-12 रन-720 औसत- 40.00 शतक-1 अर्धशतक -5


#3. चेतेश्वर पुजारा

Enter caption

चेतेश्वर पुजारा भारतीय मिडिल ऑर्डर की रीढ़ हैं। उनकी तकनीक संयम भरी और रक्षात्मक है। वो टेस्ट के विशेषज्ञ बल्लेबाज़ हैं। पुजारा धीमी गति से रन बनाते है, लंबी पारी खेलना जानते हैं। उनके खेल में राहुल द्रविड़ की झलक साफ़ देखी जा सकती है। पिछले 3 सालों से वो लगातर टीम इंडिया के लिए रन बना रहे हैं। उनकी बल्लेबाज़ी में एकाग्रता साफ़ देखी जा सकती है। विराट कोहली की कप्तानी में वो भारतीय मैदान में काफ़ी कामयाब रहे हैं।

Ad

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय मैदान में इनके रिकॉर्ड

टेस्ट मैच-21 रन-1846 औसत- 57.68 शतक -5 अर्धशतक-10

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications