#8. ऋद्धिमान साहा

ऋद्धिमान साहा भारतीय मैदान में विराट कोहली की पहली पसंद रहे हैं। वो विकेटकीपिंग के मामले में काफ़ी भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। कई बार उन्होंने स्टंप के पीछे बेहतरीन कैच लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अश्विन और जडेजा की गेंदबाज़ी पर काफ़ी स्टंपिंग की है। वो लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हैं और टीम को मज़बूती देते हैं। ऋषभ पंत के आगमन के बाद साहा को टीम में जगह मिलना थोड़ा मुश्किल हो गया है।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय मैदान में इनके रिकॉर्ड
टेस्ट मैच-16 रन-537 औसत-33.56 शतक-2 अर्धशतक -2
#9. रविचंद्रन अश्विन

पिछले करीब 5 सालों से जब भी घरेलू मैदान में टेस्ट मैच खेला गया है, तब रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए सबसे भरोसेमंद स्पिनर साबित हुए हैं। इस ऑफ़ स्पिनर ने भारत को कई मैच में जीत दिलाई है। वो विविधता से भरी गेंदबाज़ी करते हैं और विपक्षी बल्लेबाज़ों को चमका देते हैं। कोहली की कप्तानी में अश्विन ने भारत में 21 टेस्ट मैच खेले हैं और 130 विकेट हासिल किए हैं। वो टीम के लिए अच्छी बल्लेबाज़ी भी करना जानते हैं।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय मैदान में इनके रिकॉर्ड
टेस्ट मैच-21 विकेट-130 औसत-22.11 इकॉनमी रेट-2.72