#10. मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन सीम गेंदबाज़ हैं। भारतीय हालात में उनकी गेंदबाज़ी बेहतरीन रही है और वो टीम के लिए ज़रूरी विकेट निकालना जानते हैं। नई गेंद से उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहता है। पुरानी गेंद से वो बढ़ियां रिवर्स स्विंग करते हैं। मौजूदा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों में उनकी स्ट्राइक रेट सबसे अच्छी है।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय मैदान में इनके रिकॉर्ड
टेस्ट मैच-9 विकेट- 29 औसत-27.48 इकॉनमी रेट-2.98
#11. उमेश यादव

विराट कोहली की कप्तानी में उमेश यादव टीम इंडिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़ हैं। वो गेंद की गति पर नियंत्रण रखते हुए विकेट लेना जानते हैं। उनकी लाइन और लेंथ कमाल की है। वो भारत की तीसरे ऐसे गेंदबाज़ हैं जिन्होंने एक मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं। हैदराबाद में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेले गए टेस्ट मैच-में उन्होंने 133 रन देकर 10 विकेट लिए थे।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय मैदान में इनके रिकॉर्ड
टेस्ट मैच-17 विकेट- 46 औसत- 30.67 इकॉनमी रेट-2.96
गौतम लूथरा
अनुवादक- शारिक़ुल होदा