2018 आईसीसी अंडर 19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम घोषित

अगले वर्ष न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर 19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 18 जनवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का कप्तान रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बनाया गया है।

भारतीय टीम में पंजाब के शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा का चयन हुआ है। राजस्थान से कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी का नाम शामिल है। बंगाल के तेज गेंदबाज इशान पोरेल को भी गेंदबाजी विभाग में जगह मिली है। शुभमन को उप-कप्तान भी बनाया गया है।

खिलाड़ियों को अंडर 19 विश्वकप में अधिक से अधिक मौके देने के उद्देश्य से वॉशिंगटन सुंदर, इशान किशन और अनमोलप्रीत जैसे खिलाड़ियों का चयन नहीं हुआ है। खिलाड़ियों के लिए 8 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक बेंगलुरु में एक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। पृथ्वी शॉ और इशान पोरेल रणजी ट्रॉफी मैच के चलते इसमें देरी से शामिल हो पाएंगे। दोनों को क्वार्टरफाइनल के लिए मुंबई और बंगाल की टीम से प्रतिनिधित्व करना है। इन दोनों को रणजी मैच खेलने की अनुमति भी मिल चुकी है।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लेग स्पिनर राहुल चाहर को स्टैंड बाई रखा गया है। उनके साथ ओम भोसले, निनाद राठवा, उर्विल पटेल और आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है। 2016 में भारतीय टीम रनर अप रही थी। इस बार ग्रुप 'B' में उनके साथ जिम्बाब्वे। पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 14 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा, इसके बाद 16 जनवरी को पापुआ न्यू गिनी और 19 जनवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टीम खेलेगी। भारत के सभी लीग मैच बै ओवल टौरंगा में खेले जाएंगे।

भारत की टीम इस प्रकार है:

पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभमान गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, इशान पोरेल, शिवम मावी, रियान पराग, आर्यन जुयाल, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, शिवा सिंह, पंकज यादव, अंकुल रॉय, मनजोत कालरा।

Edited by Staff Editor