ब्रैंडिस ज़िम्बाब्वे में एक चिकेन फार्मर थे और जो भी फैंस मैदान में मनोरंजन देखना चाहते थे, उनको ब्रैंडिस काफी पसंद आते थे। और खासकर 1997 में जनवरी के महीने में वो गेंद के साथ कुछ भी कर सकते थे। तीन हफ्ते पहले ही उन्होंने इंग्लैंड के मैच में 5 विकेट लिए थे, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी। ब्रैंडिस एक बार फिर भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, उनके बल्लेबाजों ने उन्हें 236 रन दिए बचाने के लिए। ब्रैंडिस ने सबसे पहले सचिन तेंदुलकर को आउट किया और उसके बाद जवागल श्रीनाथ को आउट किया। उसके बाद उन्होंने एक शानदार गेंद पर अजहरहुद्दीन को भी पैवेलियन का रास्ता दिखाया। अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने अजय जडेजा का ऑफ स्टम्प उखाड़ फेंका। उनका काम अभी भी खत्म नहीं हुआ था, एक छोर पर रॉबिन सिंह कुछ बड़े शॉट खेल रहे थे। जब वो गेंद करने आए तो भारत को 1 गेंद पर 2 रन की दरकार थी। उन्होने एक वाइड डाली और विकेटकीपर ने बॉल पकड़ी और ब्रैंडिस की तरफ फेंकी और उन्होने रॉबिन सिंह को रन आउट कर दिया और अंत में मैच टाई हो गया। लेखक- अमित सिन्हा, अनुवादक- मयंक महता