भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वन-डे में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

विराट कोहली (154* रन) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (80 रन) ने धमाकेदार पारियां खेलकर भारतीय टीम को मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 जीत की जीत दिलाई। इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। सीरीज का चौथा मैच 26 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। मैच के दौरान कई रिकॉर्ड्स बने। चलिए एक नजर डालते हैं, मैच के दौरान बने रिकॉर्ड्स पर : 2- सौरव गांगुली के बाद एमएस धोनी दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने छक्का लगाकर वन-डे करियर के 9,000 रन पूरे किए। 9- 1983 विश्व कप के बाद यह सिर्फ दूसरा मौका है जब न्यूजीलैंड की टीम ने 9वें विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी की हो। 14- विराट कोहली ने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए 14वां वन-डे शतक जमाया। लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक जमाने के मामले में कोहली दूसरे स्थान पर हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 232 पारियों में 17 शतक जमाए, वहीं कोहली ने सिर्फ 94 पारियों में इतने शतक बनाए। 19- तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विराट ने 19वां शतक जमाया। तीसरे क्रम पर उतरकर सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम हैं। पोंटिंग ने 29 शतक ठोंके। 26- विराट कोहली ने वन-डे में 26वां शतक जमाकर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। कोहली वन-डे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 49 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं। 62- चौथे क्रम पर महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी औसत 62 का है। भारतीय बल्लेबाजों में कम से कम 1000 रन इसी क्रम पर उतरकर बनाने वालों में धोनी की औसत सर्वश्रेष्ठ हैं। 84- जिमी नीशम और मैट हैनरी के बीच 9वें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। वन-डे में 9वें विकेट के लिए कीवी टीम की यह सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड काइल मिल्स और टिम साउदी के नाम था, जिन्होंने 2009 में भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 83 रन की साझेदारी की थी। 124- महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान रहते हुए कुल 124 छक्के जमाए। उन्होंने कप्तानों की सूची में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने रिकी पोंटिंग के 123 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 150- एमएस धोनी ने अपने वन-डे करियर में 150वीं स्टंपिंग की। धोनी पहले ही वन-डे में सर्वाधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर थे और अब वह खेल के इतिहास में 150 स्टंपिंग की उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। 196- एमएस धोनी ने अपने करियर में कुल 196 छक्के जमाए। भारतीय बल्लेबाजों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब धोनी के नाम हो गया हैं। भारतीय कप्तान ने सचिन तेंदुलकर के 195 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। करियर में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में धोनी विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। 3000- विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए 3000 रन पूरे किए। इस उपलब्धि को विराट ने मात्र 63वीं पारी में हासिल किया और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (70 पारियां) को पीछे छोड़ा। 9000- एमएस धोनी वन-डे में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विश्व के 17वें जबकि तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 9000 रन 50 से अधिक की औसत से हासिल किए। विराट कोहली ने साल 2016 में अब तक 8 पारियों में 6 बार 50 या उससे ज़्यादा का स्कोर पार किया है, जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं, सिर्फ़ दो पारियों में कोहली 50 के पहले आउट हुए हैं...

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications