विराट कोहली ने कंधे में चोट लगने के बाद मैदान छोड़ा

भारतीय कप्तान विराट कोहली को रांची टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करने के दौरान कंधे में चोट लग गई। इसके बाद वह उपचार कराने के लिए मैदान से बाहर गए। रांची के जेएससीए स्टेडियम में कोहली को तब चोट लगी जब वह गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर जाने से रोकने की कोशिश में डाइव लगा बैठे। उन्हें दाएं कंधे में दर्द महसूस हुआ और फिजियो पैट्रिक फर्हार्ट ने दौड़ लगाकर उनके कंधे का जायजा लिया। पैट्रिक ने कोहली को मैदान से बाहर जाने की सलाह दी। कुछ देर के बाद विराट को ड्रेसिंग रूम में बैठे देखा गया जहां वह बर्फ से सिकाई करते हुए दिखे। विराट की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। यह भी पढ़ें : INDvAUS Live : स्मिथ के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी विराट की चोट कितनी गंभीर है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे तब उन्होंने अपने हाथ को स्ट्रेच जरुर किया था। इससे प्रतीत होता है कि उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं होना चाहिए। भारतीय कप्तान के जल्द ही मैदान में लौटने की उम्मीद है। हालांकि, टीम प्रबंधन सावधानी बरतने के लिए दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें स्कैन कराने के लिए भेज सकता है।

Ad

बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कंधे में चोट लगाने कोहली भारतीय टीम के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले पुणे में खेले गए पहले टेस्ट में ओपनर लोकेश राहुल के कंधे में चोट लगी थी। चोट के बावजूद राहुल ने दूसरा टेस्ट खेला था। मुरली विजय भी कंधे में चोट की वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेल सके थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन के दूसरे सत्र में कप्तान स्टीव स्मिथ (80*) की पारी के दम पर दमदार वापसी की है। चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने 60 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। स्मिथ के साथ ग्लेन मैक्सवेल 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दूसरे सत्र में भारतीय टीम एकमात्र विकेट पीटर हैंड्सकोंब (19) का ले सकी, जिन्हें उमेश यादव ने LBW आउट किया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications