भारत बनाम इंग्लैंड 2017: वनडे सीरिज में 5 खिलाड़ी जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें

भारतीय टीम ने जिस तरह से टेस्ट सीरिज में इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाकर रखा था। उसको देखते हुए क्रिसमस ब्रेक के बाद इंग्लैंड की वनडे टीम इयोन मॉर्गन की अगुवाई में भारत आ चुकी है। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी एमएस धोनी ने छोड़ दिया है। ऐसे में सीमित ओवर की कप्तानी भी अब विराट के कंधे पर है। इसके अलावा भारतीय टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है। ऐसा चैंपियंस ट्राफी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी टीम का चयन किया है। डेविड विली इंग्लैंड के बाएं हाथ के आलराउंडर डेविड विली सीमित ओवर के क्रिकेट में इंग्लैंड के अहम खिलाड़ी हैं। नई गेंद से उनका प्रदर्शन अच्छा रहता ही है। साथ ही वह पुरानी गेंद से भी डेथ ओवरों में यॉर्कर गेंदे फेंकने में सफल होते रहे हैं। विली बल्लेबाज़ी में काफी अच्छा योगदान देते रहे हैं। उनका बल्ला पकड़ने का अंदाज बेहतरीन है। वह इंग्लैंड को जरूरत पड़ने पर विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकालने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। पर्थ स्कार्चर्स के लिए बिग बैश लीग में वह बढ़िया प्रदर्शन करके आये हैं। केएल राहुल कर्नाटक के बल्लेबाज़ राहुल के लिए साल 2016 शानदार रहा है। जहां राहुल ने तीनों फॉर्मेट में शतक बनाएं हैं। ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरिज में वह आखिरी मैच में 199 रन पर आउट हो गये थे। शिखर धवन के साथ हो सकता है राहुल को नई गेंद का सामना करने का मौका मिले। उनके खेल लगातार सुधार हुआ है। वह मैच दर मैच बेहतर होते जा रहे हैं। ऐसे में सफेद गेंद के क्रिकेट में भी उन्हें रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में खुद को स्थापित करने का मौका है। इयोन मॉर्गन इंग्लैंड के कप्तान ने बांग्लादेश दौरे से हटने के बाद टीम में वापसी की है। इस दौरान उन्हें उनके परिवार की लोगों ने आलोचना की थी। हालांकि उनकी टीम ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। इसके साथ ही दोबारा टीम में बतौर कप्तान शामिल किये गये हैं। मॉर्गन की कप्तानी सराहनीय रही है। टीम में वापसी करने के बाद मॉर्गन अपनी मौजूदगी रन बनाकर दर्ज कराना चाहते हैं। एमएस धोनी ये सीरिज धोनी के लिए कभी संवेदनशील होगी। जहां वह मैदान पर बतौर विकेटकीपर उतरेंगे। धोनी विराट कोहली की कप्तानी में खेलेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। धोनी ने वार्मअप मैच में अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाज़ी करके अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरिज में जोरदार बल्लेबाज़ी करते दिखेंगे। वह विराट और युवराज के साथ मध्यक्रम को मजबूत प्रदान करेंगे। इन 3 वनडे और टी-20 मैचों के बाद भारत को चैंपियंस ट्राफी से पहले सीमित ओवर का क्रिकेट नहीं खेलना है। ऐसे में धोनी पर भी सबकी निगाहें टिकी होंगी। युवराज सिंह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने एक बार सीमित ओवर के क्रिकेट में वापसी की है। हालांकि युवराज ने घरेलू स्तर पर बेहतरीन खेल दिखाया है। फिर भी उनका चयन चर्चा का विषय बना हुआ है। युवराज सिंह ने हालांकि पहले वार्मअप मैच में अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरिज में वह धोनी के साथ मिलकर पारी के अंत में विपक्षी टीम को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। युवराज ने विराट के साथ अपने बेहतरीन रिश्ते को भी जाहिर किया है। ऐसे में जब वह मैदान पर उतरेंगे तो लोगों को उनसे भी काफी उम्मीदें होंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications