भारत VS इंग्लैंड वनडे सीरीज 2017 – दोनों टीमों को मिलाकर बनाई प्लेइंग इलेवन

hales
ऑलराउंडर्स
Ad
बेन स्टोक्स

stokes

बेन स्टोक्स ऑलराउंडर के रोल में पूरी तरह से फिट बैठते हैं। स्टोक्स मिडिल ऑर्डर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। स्टोक्स ने पिछले ही साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे तेज 250 रन बनाए थे। स्टोक्स ने 30 चौके और 11 छक्कों की मदद से 198 गेंदों पर 258 रन जड़े थे। इतना ही नहीं समय पड़ने पर बेन स्टोक्स गेंद से भी कमाल करते हैं। स्टोक्स इंग्लैंड टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे अहम सदस्य हैं। हालांकि वनडे क्रिकेट में स्टोक्स को अभी भी अपने खेल को बेहतर करने की जरूरत है। 47 वनडे मैचों में स्टोक्स ने सिर्फ 1 शतक जमाया है और वनडे में उनका औसत भी कम है। इस लिहाजा ये सीरीज स्टोक्स के लिए एक मौका लेकर आई है कि वो यहां पर अच्छा प्रदर्शन कर अपने वनडे क्रिकेट के आंकड़ों में सुधार कर सकते हैं।


जोस बटलर

butler

विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए इंग्लैंड की पहली पसंद हैं जोस बटलर। वो इस पोजीशन पर जॉनी बैरिस्टो पर भारी पड़ते हैं। जोस बटलर भी अपने धुआंधार खेल के लिए जाने जाते हैं और इंग्लैंड टीम को उनपर कितना भरोसा है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल उन्हें इंग्लैंड की कप्तानी करने का भी मौका दिया गया था। जोस बटलर भारत की परिस्थियों से भी पूरी तरह वाकिफ हैं। बटलर ने पिछले साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से हिस्सा लिया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications