INDvNZ: पहले टी20 में बने तमाम आंकड़ों पर एक नजर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दिल्ली में हुए पहले टी20 के दौरान कई आंकड़े बने, आइए उन पर एक नजर डालते हैं : #टी20 में भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन की साझेदारी उच्चतम हो गई है, इससे पहले धर्मशाला में 138 रन रोहित और कोहली ने जोड़े थे। #रोहित और धवन की दूसरी जोड़ी बन गई है जहाँ दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया हो, इससे पहले गंभीर (58) और सहवाग (68) ने इंग्लैंड के विरुद्ध डरबन में 2007 में ऐसा किया था। #टी20 में भारत की तरफ से यह तीसरी 100 रन की साझेदारी है। #भारत ने छठे प्रयास में न्यूजीलैंड को टी20 में हराने में सफलता हासिल कर ली। बांग्लादेश ने पाक को सातवें प्रयास में हराया था। #इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी जोड़ी की साझेदारी 143 रन की थी। एलेक्स हेल्स और माइकल लैम्ब ने 2013 में वेलिंग्टन टी20 के दौरान ऐसा किया था। रोहित-धवन इसे पार कर चुके हैं। #टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोई जोड़ी 16 ओवर तक नहीं टिकी है। इससे पहले ज्यादा देर तक सलमान बट और कामरान अकमल 2010 में टिके थे। धवन और रोहित ने नया रिकॉर्ड बना दिया। #टी20 में सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी के रूप में नेहरा दूसरे नम्बर पर आ गए हैं, उनसे पहले 38 साल और 232 दिनों के राहुल द्रविड़ ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 खेला था। नेहरा 38 साल 186 दिनों के हैं। #रोहित शर्मा के टी20 में 265 से ज्यादा छक्के हो गए हैं और वे इस मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए एक नम्बर पर आ गए हैं। #इससे पहले भारत की तरफ से ओपनिंग साझेदारी के रूप में 77 रन 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ बैंगलोर में गंभीर और रहाणे ने मिलकर बनाए थे। यह सबसे अधिक था लेकिन अब रोहित-धवन इसमें आगे आ गए हैं। # शिखर धवन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना उच्च स्कोर (80) बना लिया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications