INDvNZ: रोहित शर्मा और विराट कोहली के शतकों की बदौलत भारत का विशाल स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 337 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाए। न्यूजीलैंड के लिए साउदी और सैंटनर ने 2-2 सफलताएं अर्जित की।

Ad

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उनके गेंदबाज टिम साउदी ने 14 रन के निजी स्कोर पर शिखर धवन को विलियमसन के हाथों कैच करा कप्तान के फैसले को सही साबित किया। वहां से रोहित शर्मा (147) ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 230 रन जोड़े। रोहित अपना पन्द्रहवां वन-डे शतक पूरा करने के बाद सैंटनर की गेंद पर साउदी द्वारा लपके गए। उन्होंने 18 चौके और 2 छक्के जड़े। कोहली ने भी अपना 32वां वन-डे शतक पूरा करने के अलावा 9000 रन भी पूरे किये। वे सबसे तेज नौ हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पांड्या 8 रन बनाकर आउट हुए। इस समय कुल स्कोर 273 रन था। इसके बाद कोहली भी 113 रन के निजी स्कोर पर साउदी की गेंद पर विलियमसन द्वारा लपके गए। इस समय कुल स्कोर 302 रन था। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर धोनी मिल्ने की गेंद पर मुनरो द्वारा लपके गए, उन्होंने 17 गेंदों पर 25 रन बनाए। केदार जाधव ने (18 रन, 10 गेंद) 50 ओवर में 337/6 रनों तक टीम का कुल स्कोर पहुंचाया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications