INDvSL: भारत के वनडे कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के सामने ये हैं 5 चुनौतियां

rohit hitman
#1 कप्तानी और बल्लेबाजी के बीच संतुलन
Ad

rohit sharma

रोहित तीन बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान हैं: हरभजन सिंह और रिकी पॉन्टिंग से कप्तानी लेने के बाद से उन्होंने यह सुनिश्चित कर लिया है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है। हालांकि, भारतीय टीम की कप्तानी करना एक अलग खेल है और 30 वर्षीय खिलाड़ी इस बात से इसे अच्छी तरह से अवगत होगा। "यह बहुत दूर की सोच है। मैं बहुत आगे नहीं सोचता हूं। जब मौके आते है, आने देता हूं। मैं इसे दोनों हाथों से पकड़ लूंगा" उन्होंने यह मुंबई इंडियंस के 2017 के आईपीएल जीत के बाद कहा था, जब उनसे भारत के टी20 के कप्तान होने के बारे में पूछा गया था। विराट कोहली का भारतीय कप्तान के रूप में इतने हिट होने के पीछे का मुख्य कारण यह रहा कि वह कप्तानी मिलने के बावजूद भी अरने खेल में किसी तरह की कोई गिरावट नहीं लाए हैं। कप्तान के रूप में कोहली का एकदिवसीय औसत 74.51 रहा है जो कि उनके करियर औसत 55 से कहीं ज्यादा है। यह दर्शाता है कि उन्होंने कितने अच्छे तरीके से कप्तानी और बल्लेबाजी को संतुलन किया हुआ है। रोहित हाल ही में एक बड़ी छंटनी से बाहर आ गये है और तब से वह एक अच्छे फॉर्म में दिख रहे है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि कप्तानी का अतिरिक्त बोझ शीर्षक्रम में उनकी बल्लेबाजी को प्रभावित नहीं करता है। लेखक- आद्या शर्मा अनुवादक- सौम्या तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications