INDvSL, दूसरा टेस्ट: मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी में ली बढ़त

श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में भारत ने स्टंप्स तक 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए हैं। पहली पारी के आधार पर भारत को 107 रनों की बढ़त मिल गई है। चेतेश्वर पुजारा 121 और कप्तान विराट कोहली 54 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मुरली विजय 128 रन बनाकर आउट हुए।

Ad

पहला सत्र

नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में भारत ने लंच तक 97 रन बनाकर मैच पर मजबूत पकड़ बनाने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और 86 रन जोड़े। लंच की घोषणा होने तक विजय 56 और चेतेश्वर पुजारा 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत श्रीलंका के पहली पारी के आधार पर अभी 108 रनों से पीछे है।

दिन की शुरुआत में आते ही विजय ने कुछ शानदार शॉट लगाए लेकिन पुजारा रक्षात्मक मूड में दिखे। अगले आधे घंटे में विजय भी डिफेंसिव हो गए। इसके बाद मुरली विजय ने अपने हाथ खोलते हुए कमजोर गेंदों को सीमा रेखा से बाहर भेजना शुरू किया और अपना 16वां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया। पुजारा भी उनके साथ बखूबी बने रहे और बीच-बीच में बाउंड्री प्राप्त करते रहे।

मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर अब तक दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़ दिए हैं। केएल राहुल (7) के रूप में भारत का पहला विकेट पहले दिन ही गिर गया था। कल स्टंप तक भारत ने 11/1 का स्कोर बनाया था। श्रीलंका की पहली पारी 205 रनों पर सिमटी थी।

दूसरा सत्र

नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए हैं। भारत पहली पारी के आधार पर अभी श्रीलंका से 20 रन दूर है लेकिन स्थिति काफी मजबूत हो चली है। मुरली विजय ने अपना 10वां टेस्ट शतक जड़ा, वहीँ चेतेश्वर पुजारा ने अपना 17वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। दूसरे सत्र में भारत ने 88 रन जोड़े। विजय 106 और पुजारा 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दूसरे सत्र में आने के बाद पुजारा और विजय ने अपनी लय बरकरार रखते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी रहे। दोनों ने कमजोर गेंदों पर प्रहार किये। मुरली विजय ने अपनी पारी के दौरान मिले हर मौके का फायदा उठाते हुए शतक जड़ा। पुजारा ने अपने मजबूत डिफेन्स को यहाँ भी बनाए रखा और स्कोर को चलाते रहे। यह सत्र पूरी तरह से भारत के नाम रहा।

तीसरा सत्र

चायकाल के बाद पुजारा और विजय ने अपनी पारी शुरू की लेकिन विजय इस बार अपना विकेट देकर चलते बने। उन्हें 128 रन पर हेराथ ने परेरा के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने पुजारा के साथ मिलकर पारी को आगे बढाया। पुजारा ने अपना 14वां टेस्ट लगाया, वहीँ कोहली ने भी अपना पन्द्रहवां अर्धशतक पूरा कर लिया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अविजित 96 रन जोड़े। कल भारत की कोशिश एक बड़ा स्कोर बनाकर मजबूत बढ़त लेने के बाद श्रीलंका को पारी से हराने के की कोशिश रहेगी।

संक्षिप्त स्कोर

श्रीलंका: 205/10 (श्रीलंका पहली पारी 205/10, (दिनेश चांडीमल 57, दिमुथ करुणारत्ने 51, इशांत शर्मा 37/3)

भारत: 312/2 (विजय 128, पुजारा 121*, कोहली 54*, हेराथ 45/1)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications