IND vs WI 2016: दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

जमैका टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी पारी 500 रन पर घोषित है। भारत को 304 रनों की लीड हासिल हो गई है। दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक लगाया और भारत का स्कोर 500 रन पहुंचान में मदद की। दूसरे दिन के स्कोर से आगे खेलते हुए रहाणे और साहा ने भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। विकेटकीपर रिद्धीमान साहा अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। जब टीम का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 500 रन था, तब विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी। तीसरे दिन के खेल के बाद कुछ शानदार आंकड़ों पर एक नजर: 0- अजिंक्य रहाणे जिस भी देश में खेले हैं, वहां उनके नाम टेस्ट में 90+ स्कोर है। रहाणे के नाम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, भारत, वेस्टइंडीज में शतक और बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका में 90+ स्कोर है। 1- ये भारत का जमैका में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 1953 में बनाए गए 444 रन सर्वाधिक थे। 2- ये दूसरा मौका है जब भारत ने लगातार 2 टेस्ट मैचों में 300 से ज्यादा रनों की लीड़ हासिल की है। इससे पहले भारत ने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था। 3- अजिंक्यण रहाणे के नाम पिछली 4 टेस्ट पारियों में से 3 में शतक हैं। 5- भारत के अलावा 5 और टीमें जमैका में पारी के दौरान 500 से ज्यादा रन बनाए पाए हैं। ये रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के नाम है, इंग्लैंड ने 1930 में 849 रन बनाए थे। 6- ये भारत द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में बनाया गया लगातार छठां 400+ स्कोर था। 7- अजिंक्य रहाणे ने करियर का सातवां शतक लगाया। रहाणे 6 देशों में शतक लगा चुके हैं। 8- ये लगातार 8वीं टेस्ट सीरीज है, जिसमें रहाणे 90 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब हुए हैं। वो मौजूदा भारतीय टीम में ऐसा करने वाले एकतौले खिलाड़ी हैं। 17- इस मैच में अभी तक सिर्फ 2 ही पारियां देखने को मिली है, लेकिन अभी 17 छक्के लग चुके हैं, जोकि सबीना पार्क में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। 1976- 1976 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी वेस्टइंडियन स्पिनर ने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिए हैं। रोस्टन चेज़ ने भारत की पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। 2008/09- भारत ने एशिया के बार लगातार 2 टेस्ट मैचों में 500 से ज्यादा रन 2008-09 में बनाए थे। 2010- आखिरी बार 3 भारतीय बल्लेबाज 2010 में एक पारी में 40+ रन के स्कोर पर कोलंबो में आउट हुए थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications