भारतीय गेंदबाज ने शेयर किया खास वीडियो, फैन ने दी एक जगह मन लगाने की सलाह; जानें क्या है पूरा मामला

श्रेयांका पाटिल
श्रेयंका पाटिल की तस्वीर (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)

Fan advice to Shreyanka Patil: भारत में अन्य खेलों के बजाय क्रिकेट को सबसे ज्यादा पंसद किया जाता है। पिछले कुछ सालों में महिला टीम की लोकप्रियता बढ़ी है पुरुष टीम के मुकाबले महिला क्रिकेट टीम अभी भी उतनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। वहीं स्मृति मंधाना, हरलीन देओल और श्रेयंका पाटिल समेत कई महिला क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। ये सभी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी मे श्रेयंका पाटिल ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसे देख एक फैन ने उन्हें खास सलाह दी है।

Ad

फैन ने श्रेयंका पाटिल को दी खास सलाह

भारतीय टीम की स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक वीडियो है जो उनके डांस का है। इस वीडियो में श्रेयंका रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की आने वाली नई मूवी के के गाने 'ऊई अम्मा' पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

श्रेयंका गाने के हर मूव को बखूबी कॉपी कर रही हैं। श्रेयंका को डांस करना काफी पसंद है, वह अक्सर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। श्रेयंका ने इस पोस्ट के कैप्शन पर लिखा कि काफी समय बाद, मेरे फिजियो/ट्रेनर से मुझे डांस करने की मंजूरी मिली और मुझे बस इसका अधिकतम लाभ उठाना था!!।

Ad

फैंस उनके इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, कोई उनके डांस मूव्स की तारीफ कर रहा है तो उनके खेल की तारीफ कर रहा है। इन कमेंट के बीच में श्रेयंका पाटिल की पोस्ट पर एक खास कमेंट देखने को मिला। एक फैन ने उन्हें खास सलाह देते हुए लिखा कि एक जगह मन लगाइए आप क्रिकेट पर ध्यान दीजिए।

श्रेयंका पाटिल की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)
श्रेयंका पाटिल की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)

बता दें कि श्रेयंका पाटिल भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को अपना रोल मॉडल मानती हैं। यही कारण है कि मैदान पर वह कोहली की तरह अपने एग्रेशन को दिखाती हैं। श्रेयंका का मानना है कि वह बचपन से विराट कोहली को खेलते हुए देखकर बड़ी हुई हैं। यही कारण है कि उन्हें कोहली पसंद हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications