Ad

Ad
सुनील गावस्कर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार हैं। 1 दिसम्बर सन 1978 में सुनील गावस्कर पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचे थे। उन्होंने विवियन रिचर्ड्स को हटाकर ये स्थान हासिल किया था। जो वर्ल्ड सीरीज में बिजी थे। सन 1980 में रिचर्ड्स ने दोबारा ये स्थान हासिल कर लिया। उसके बाद गावस्कर कभी भी नम्बर एक खिलाड़ी नहीं बन पाए। मुंबई के इस बल्लेबाज़ ने 1971 से 1987 तक क्रिकेट खेली जिसमें टेस्ट में 10 हजार से ज्यादा और 108 वनडे में 3092 रन बनाये थे। वह भारत के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका रिकॉर्ड बाद में सचिन ने तोड़ा था।
Edited by Staff Editor