टेस्ट में 99 के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

टेस्ट क्रिकेट में 99 के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट
टेस्ट क्रिकेट में 99 के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

# वीरेंदर सहवाग (कोलम्बो टेस्ट vs श्रीलंका, 2010)

Ad
वीरेंदर सहवाग
वीरेंदर सहवाग

2010 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में वीरेंदर सहवाग 99 के स्कोर पर आउट हो गए थे। श्रीलंका (642/4 एवं 129/3) और भारत (707) के बीच कोलंबो में खेला गया वह टेस्ट ड्रॉ हुआ था।

Ad

# महेंद्र सिंह धोनी (नागपुर टेस्ट vs इंग्लैंड, 2012)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए चौथे टेस्ट की पहली पारी में महेंद्र सिंह धोनी 99 के स्कोर पर रन आउट हो गए थे। इंग्लैंड (330 एवं 352/4) और भारत (326/9) के बीच वह टेस्ट ड्रॉ हुआ था और मेहमान टीम ने 2-1 से सीरीज पर कब्ज़ा किया था।

Ad

# मुरली विजय (एडिलेड टेस्ट vs ऑस्ट्रेलिया, 2014)

मुरली विजय
मुरली विजय

2014 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में मुरली विजय 99 रन बनाकर आउट हुए थे। एडिलेड में खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 48 रनों से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 517/7 के जवाब में भारत ने 444 रन बनाये। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 290/5 का स्कोर बनाया और जीत के लिए 364 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 315 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications