# वनडे (सचिन तेंदुलकर एवं सौरव गांगुली, 258 vs केन्या, 2001)
![सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/5cc11-15886653024300-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/5cc11-15886653024300-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/5cc11-15886653024300-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/5cc11-15886653024300-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/5cc11-15886653024300-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/5cc11-15886653024300-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/5cc11-15886653024300-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/5cc11-15886653024300-800.jpg 1920w)
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड दिग्गज सलामी जोड़ी के नाम है। सचिन तेंदुलकर (146) और सौरव गांगुली (111) ने 2001 में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के एक मैच में केन्या के खिलाफ पहले विकेट के लिए 258 रनों की जबरदस्त साझेदारी निभाई थी। पार्ल में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351/3 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में केन्या की टीम 165/5 का स्कोर ही बना सकी।
भारत की तरफ से वनडे में पहले विकेट के लिए 250 से ज्यादा रनों की साझेदारी इसके अलावा एक बार और इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने निभाई थी। 1998 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में दोनों ने पहले विकेट के लिए 252 रन जोड़े थे।
# टी20 (रोहित शर्मा एवं केएल राहुल, 165 vs श्रीलंका, 2017)
![रोहित शर्मा और केएल राहुल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/1d116-15886654933899-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/1d116-15886654933899-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/1d116-15886654933899-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/1d116-15886654933899-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/1d116-15886654933899-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/1d116-15886654933899-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/1d116-15886654933899-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/05/1d116-15886654933899-800.jpg 1920w)
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम है। 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर टी20 में दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई थी, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 260/5 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और श्रीलंका (172) को 88 रनों से हराया।
रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज़ शतक (35 गेंद) का रिकॉर्ड बराबर किया था। केएल राहुल ने 49 गेंदों में 89 रनों का योगदान दिया, लेकिन अपने शतक से चूक गए।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से इसके अलावा पहले विकेट के लिए 150 से ऊपर की साझेदारी दो बार और हुई है। दोनों बार यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बनाया। दोनों बल्लेबाजों ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 158 और 2018 में आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में 160 रन जोड़े थे।