Indian Cricketer Became Captain In USA : भारत में जितने भी क्रिकेटर होते हैं, उन सबका सपना होता है कि वो एक ना एक दिन इंडिया के लिए खेलें। हर एक भारतीय क्रिकेटर का सपना भारत की जर्सी पहनना होता है। आईपीएल के आने के बाद से बहुत सारे खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। पिछले कुछ सालों में देखें तो कई सारे खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है, जिन्होंने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया है।हालांकि इसके बावजूद कुछ क्रिकेटर ऐसे होते हैं, जिन्हें भारत की तरफ से मौका नहीं मिल पाता है। इसी वजह से इनमें से कुछ खिलाड़ी बेहतर मौके की तलाश में विदेश में जाकर बस जाते हैं और उनके लिए ही खेलने लगते हैं। चुंकि वहां पर बहुत ज्यादा कंपटीशन नहीं होता है तो इसी वजह से उन्हें मौका भी मिल जाता है। भारत के एक ऐसे ही युवा क्रिकेटर को अमेरिका में कप्तानी करने का मौका मिला है। इस क्रिकेटर का नाम इयान देव सिंह चौहान है जो अब यूएसए की माइनर लीग में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।इयान देव सिंह चौहान रह चुके हैं जम्मू-कश्मीर के कप्तानइयान देव सिंह चौहान की अगर बात करें तो भारत में वो डोमेस्टिक क्रिकेट जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते थे। वो जम्मू कश्मीर की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब उन्हें माइनर लीग क्रिकेट में सिएटल थंडरबोल्ट्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसका ऐलान फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया। View this post on Instagram Instagram Postसिएटल थंडरबोल्ट्स ने पॉल वाल्थाटी को बनाया है अपना कोचदिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिन पहले सिएटल थंडरबोल्ट्स ने एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी को ही अपनी टीम का हेड कोच भी नियुक्त किया था। सिएटल ने आईपीएल में शतक लगा चुके खिलाड़ी पॉल वाल्थाटी को अपना कोच नियुक्त किया है। अब एक भारतीय को कप्तान भी बना दिया गया है। इयान देव चौहान की अगर बात करें तो वह अंडर-19 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए भी खेल चुके हैं।इयान देव सिंह ने अपने करियर में कुल मिलाकर 93 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसके अलावा 72 लिस्ट ए और 48 टी20 मुकाबले वो खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 5 हजार से ज्यादा रन दर्ज है।