4 भारतीय क्रिकेटर और उनके रेसलिंग समकक्ष

क्रिकेट का खेल दुनियाभर में काफी लोकप्रिय खेल है। इस खेल की फैन फॉलोविंग भी काफी है। इंग्लैंड से शुरू हुए इस खेल की लोकप्रियता एशियाई देशों में भी काफी है। वहीं भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों में जुनून सवार रहता है। इसके अलावा भारत में प्रो रेसलिंग का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) जिसे पहले डब्ल्यू डब्ल्यू एफ (WWF) के नाम से जाना जाता था, यह भी भारत में खास दिलचस्पी के साथ देखा जाता है। तो ऐसे में पहलवानों के साथ हमारे कुछ पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों की तुलना करना काफी मजेदार होगा। आइए जानते हैं क्रिकेटर के संभावित समकक्ष रेसलर्स के बारे में... #1 रोहित शर्मा और ब्रॉन स्ट्रोमन रोहित शर्मा और ब्रॉन स्ट्रोमन एक दूसरे के समकक्ष के रूप में देखे जा सकते हैं। साल 2013 में सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलकर रोहित ने सुर्खियों बटोरी थी और इसके बाद से ही पारी की शुरुआत कर रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक और 18 शतक बना चुके हैं और उनकी शानदार फॉर्म भी जारी है। वहीं ब्रॉन स्ट्रोमन ने अपनी शुरुआत 2015 से की थी। शुरू में ब्रॉन सफल नहीं थे लेकिन जब उन्होंने अकेले चुनौतियां देनी शुरू की तो वो निखर कर सामने आए। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच समान बात यह है कि दोनों की खिलाड़ियों को अपने-अपने क्षेत्र में शुरू में संघर्ष करना पड़ा और बाद में उनके करियर ने बुलंदियां हासिल की। #2 विराट कोहली और एजे स्टाइल्स विराट कोहली अंडर 19 विश्व कप जीतने के बाद सुर्खियों में आए थे लेकिन उनका करियर साल 2012 से चमकने लगा, जब उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रामण का डटकर सामना किया। विराट के नाम टेस्ट में 6 दोहरे शतक दर्ज हैं और वनडे में शतकों के मामले में विराट दूसरे पायदान पर हैं। विराट वर्तमान में दुनिया के शानदार बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वहीं एजे स्टाइल्स रेसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। रिंग में अपने विरोधियों को ऐजे शानदार तकनीक अपनाकर मात देते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच समान बात यह है कि दोनों खिलाड़ी कठिन परिश्रम को ज्यादा महत्व देते हैं। वहीं थकान किसे कहते हैं यह शायद दोनों खिलाड़ी ही नहीं जानते। #3 महेंद्र सिंह धोनी और जॉन सीना महेंद्र सिंह धोनी ने काफी संघर्ष के बाद क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कायम किया है। भारत के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तानों में धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे खिताब उन्होंने भारत को जीतवाए। वहीं आईपीएल में भी धोनी का जलवा सबसे ज्यादा देखने को मिला। अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी ने तीन बार खिताब जितवाए। वहीं जॉन सीना के नाम 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप दर्ज हैं। 12 सालों तक उन्होंने रेसलिंग की। वहीं जॉह्न सिना WWE के सर्वाधिक कमाई वाले रेसलर हैं। धोनी और सीना में समान बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुसार फैसला लेते हैं। अगर प्लान ए फेल हो जाता है तो उनके पास प्लान बी पहले से ही मौजूद रहता है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करने से कभी पीछे नहीं हटे। #4 सचिन तेंदुलकर और रिक फ्लेयर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता है। 24 साल तक क्रिकेट खेलने वाले सचिन ने क्रिकेट का लगभग हर रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। सचिन एकमात्र ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिनको भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है। वहीं रेसलिंग की दुनिया में रिक फ्लेयर के पास ऐसी क्षमता थी कि वो अपने खेल से दर्शकों को जोड़े रखते थे। रिक फ्लेयर लंबी रेस के घोड़े माने जाते थे और रिंग में वो जल्दी हार मानने वाले खिलाड़ियों में से नहीं थे। रिंग में रिक फ्लेयर लंबे मैच खेलने के लिए जाने जाते थे। सचिन और रिक मे समान बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ियों के पास अपने-अपने खेल से जुड़ा शानदार कौशल मौजूद था। दोनों खिलाड़ियों ने आगे हाकर हालात को संभालते हुए खुद की छवि पेश की। वहीं दोनों में खास बात यह भी है कि सचिन की वजह से क्रिकेट फेसम हुआ तो रिक की वजह से रेसलिंग को नया मुकाम हासिल हुआ। लेखक: विशाल रमन अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications