दिनेश कार्तिक से लेकर विनोद कांबली तक, ये हैं 3 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने दो बार की शादी 

Indian cricketers who married twice
दिनेश कार्तिक, विनोद कांबली(इमेज क्रेडिट: दिनेश कार्तिक, विनोद कांबली instagram )

Indian cricketers who married twice : भारत में शादी का महत्व ऐसा है कि शायद ही कोई होगा जो इसके महत्व को न समझता होगा। भारतीय संस्कृति में शादी को सबसे पवित्र बंधन माना जाता है, और भारतीय इस पवित्र बंधन को उसी भावना और समर्पण के साथ स्वीकारते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जब जीवनसाथी एक दूसरे के साथ बंधे बंधन को संभालने में सफल नहीं हो पाते, जिसके कारण कभी-कभी दूसरी शादी की सोच भी आती है। इसलिए आज हम उन क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने जीवन में दो शादियां की हैं, और इसके पीछे की अपनी-अपनी वजहें भी रही हैं।

Ad

टॉप 3 क्रिकेटर्स जिन्होंने की दो बार शादी

1. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक की पहली शादी सफल नहीं रही जिसके कारण उनकी पहली पत्नी निकिता वंजारा के साथ उनका विवाह टूट गया। 2007 में उन्होंने निकिता से शादी की थी, लेकिन उनके साथी क्रिकेटर मुरली विजय के साथ उनकी पत्नी के अफेयर के कारण इस रिश्ते में दरारें आई। इसके बाद उन्होंने 2012 में तलाक की अर्जी दी। उनकी दूसरी शादी 2015 में पूर्व विश्व नंबर 10 स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से हुई, और अब ये दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

Ad

2. जवगल श्रीनाथ

“मैसूर एक्सप्रेस” के नाम से प्रसिद्ध जवगल श्रीनाथ ने भी दो बार शादी की हैं। उनकी पहली शादी 1999 में ज्योत्सना से हुई थी, लेकिन 9 साल बाद उनका विवाह टूट गया। इसके बाद कुछ समय बाद उन्होंने पत्रकार माधवी पत्रावली से दूसरी शादी की, और अब वे दोनों एक साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

3. विनोद कांबली

विनोद कांबली हमेशा विभिन्न कारणों से चर्चा में रहें है। उन्होंने तीन अलग-अलग देशों के खिलाफ तीन पारियों में लगातार तीन टेस्ट शतक बनाए हैं, लेकिन उनके व्यक्तिगत जीवन में कई चुनौतियां भी आईं। उनकी पहली शादी नोएला लुईस से रही, लेकिन दोनों के बीच अलगाव हो गया। फिर उन्हें फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट से प्यार हो गया और उन्होंने उससे शादी की।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications