शोएब अख्तर का चौंकाने वाला बयान, कहा भारत के प्राइम मिनिस्टर एम एस धोनी को बुलाकर टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कह सकते हैं 

Nitesh
एम एस धोनी
एम एस धोनी

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एम एस धोनी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। एम एस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बुलाकर टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कह सकते हैं।

Ad

"बोल वसीम" यू-ट्यूब चैनल पर शोएब अख्तर ने एम एस धोनी के रिटायरमेंट पर बात की। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से एम एस धोनी टी20 क्रिकेट खेल सकते थे और टी20 वर्ल्ड कप भी खेल सकते थे। जिस तरह से भारत के लोग अपने स्टार खिलाड़ियों को प्यार करते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं उसे देखते हुए धोनी को वो टी20 में खिला सकते थे। लेकिन ये धोनी का व्यक्तिगत फैसला था।

एम एस धोनी ने अपने करियर में सबकुछ हासिल किया - शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने आगे कहा कि एम एस धोनी ने सब कुछ अपने करियर में हासिल किया और रांची के एक लड़के ने पूरे भारत को हिला दिया। भारत जैसे देश में वो आपको कभी भूलने नहीं देंगे। भारत जरुर उन्हें फेयरवेल मैच देना चाहता होगा। अगर धोनी नहीं चाहते हैं तो फिर ये अलग बात है लेकिन भारत के लोग उन्हें विदाई मैच खेलते देखना चाहते होंगे।

ये भी पढ़ें: वानखेड़े स्टेडियम में एम एस धोनी के नाम एक सीट करना चाहती है मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

शोएब अख्तर ने इसके बाद एक और चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि क्या पता भारत के पीएम उन्हें बुलाकर टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहें। ऐसा हो सकता है। 1987 में इमरान खान को जनरल जिया उल हक ने क्रिकेट नहीं छोड़ने को कहा था और आप प्राइम मिनिस्टर को मना नहीं कर सकते हैं।

आपको बता दें एम एस धोनी ने 15 अगस्त की शाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। एम एस धोनी ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और जिस सादगी के साथ उन्होंने खेला, उसी सादगी के साथ संन्यास भी ले लिया।

एम एस धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने लिखा कि अब मुझे रिटायर समझा जाए। एम एस धोनी के संन्यास लेते ही क्रिकेट जगत में जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। धोनी के फैंस उनके इस फैसले से निराश दिखे वहीं कई क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें: इस उम्र में जितना टैलेंट ऋषभ पंत के पास है उतना धोनी के पास नहीं था - आशीष नेहरा

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications