Shivam Dube Struggle Story: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके हैं। वह लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन शिवम दुबे का टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। वह कई परेशानियों का सामना करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनकी सफलता के पीछे उनके पिता का भी अहम योगदान है। शिवम दुबे के पिता की मेहनत और लगन की वजह से ही वह यहां तक पहुंच सके हैं।शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश दुबे है। दुबे का परिवार उत्तर प्रदेश के भदोही से है, लेकिन कई सालों पहले उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। शिवम को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और महज चार साल की उम्र में ही उनके घर के नौकर ने शिवम की क्रिकेट स्किल्स को भांप लिया था। शिवम जब 4 साल के थे, तब बल्ला लेकर घर के नौकर के पास पहुंच जाते थे। शिवम गेंद बहुत दूर मारता है, जैसे ही उनके पिता को इस बात का बता चला तो उन्होंने बेटे को क्रिकेटर बनाने का सपना देख लिया था। View this post on Instagram Instagram Postशिवम के पिता ने घर में ही पिच बना दी थी और 20-20 रुपए में 6 बच्चों को रखा जो उसे बॉलिंग किया करते थे। वह खुद भी प्रति दिन 500 गेंद नेट्स में खिलाते थे। करीब 10 साल तक शिवम के पिता ने उनके साथ काम किया। इसके बाद 14 साल की उम्र में वह शिवम को प्रोफेशनल लेवल पर क्रिकेट सिखाने के लिए चंद्रकांत पंडित की क्रिकेट अकादमी में लेकर गए। लेकिन तभी उनके पिता का जींस का कारोबार बिक गया और घर में आर्थिक संकट आ गया। इसके बाद शिवम दुबे ने कई सालों तक क्रिकेट छोड़ दिया था। इसके चलते शिवम का वजन करीब 100 किलो हो गया था। इसके बाद उन्होंने फिर से खेलना शुरू किया और आज वह एक सफल क्रिकेटर हैं।कैसा रहा है शिवम दुबे का करियर? View this post on Instagram Instagram Postशिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 4 वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं। उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2019 में ही हो गई थी, लेकिन वह शुरू में अपनी छाप नहीं छोड़ सके थे। इसके बाद वह लंबे समय के लिए टीम से बाहर रहे। लेकिन आईपीएल के जरिए उन्होंने एक बार फिर टीम में जगह बनाई। उन्होंने भारत के लिए अभी तक वनडे में 43 रन और टी20 में 448 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 11 विकेट भी हासिल किए हैं। वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे।