रोहित शर्मा के डेब्यू मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ी: अब वे कहां हैं?

Enter caption

#9. आरपी सिंह-

Ad
Enter caption

रोहित शर्मा के डेब्यू मुकाबले में आरपी सिंह ने भारतीय टीम के लिए अपने कोटे के 10 और में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। आरपी सिंह ने अपना वनडे डेब्यू 4 सितंबर 2005 को जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था और 16 सितंबर 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। उसके बाद दोबारा कभी भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।

Ad

आरपी सिंह ने 2007 का टी-20 विश्वकप जिताने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उस विश्व कप में वह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज थे। आरपी सिंह ने वनडे क्रिकेट में 32 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 रहा था। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोची टस्कर्स केरला, डेक्कन चार्जर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स जैसे विभिन्न टीमों में आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व किया है। आरपी ने टी-20 क्रिकेट में 90 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 रहा था।

वर्तमान में इस खिलाड़ी ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वह कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications