नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को कराई गेंदबाजी

भारतीय टीम यूके दौरे के लिए आयरलैण्ड के डबलिन में पहुँच चुकी है। आयरलैंड पहुंचने से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने सोमवार को इंग्लैंड में अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों के साथ नजर आए। वह यहां भारतीय टीम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहे थे। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ट्रेनिंग सत्र का वीडियो ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन तेंदुलकर और उमेश यादव गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। हालांकि अर्जुन इस दौरान अपनी लाइन लेंथ से भटकते दिखे , उन्होंने सुरेश रैना को कई वाइड गेंदें भी फेंकीं। धोनी ने अर्जुन की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट भी लगाया। रैना ने भी हाथ खोले और अर्जुन की गेंद पर ऑफ साइड में छक्का लगाया। नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन तेंदुलकर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे अनुभवी क्रिकेटर्स को गेंदबाजी कर जरूर अपनी गेंदबाजी में निखार लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि ये सत्र उनके लिए निराशाजनक रहा , लेकिन अर्जुन यहाँ मिले सबक को जरूर अपने खेल में सुधार लाने के लिए इस्तेमाल करना चाहेंगे।

Ad

गौरतलब है कि अर्जुन पहले भी भारतीय टीम के साथ अभ्यास करते रहे हैं। पिछले वर्ष उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम के अभ्यास सत्र में भी गेंदबाजी की थी। अर्जुन का चयन जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने वाली भारतीय अंडर-19 टीम के लिए किया गया है। अर्जुन श्रीलंका दौरे में सिर्फ दो चार - दिवसीय मैचों में हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम आयरलैण्ड के खिलाफ दो टी20 मैचों की श्रंखला का पहला मैच आज डबलिन में खेलने उतरेगी। वहीं इंग्लैंड के विरुद्ध पहला टी20 मैच 3 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जबकि एकदिवसीय श्रंखला की शुरुआत 12 जुलाई से होगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications