टीम इंडिया के 'विक्ट्री परेड बस' की पहली झलक आई सामने, मुंबई में जोरों-शोरों से चल रही है तैयारी

भारतीय टीम ओपन बस में करेगी परेड (Photo Credit - @ICC)
भारतीय टीम ओपन बस में करेगी परेड (Photo Credit - @ICC)

Indian Team Victory Parade Bus Video : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल जीतने के बाद इंडिया पहुंच चुकी है। विशेष विमान से आज सुबह भारतीय टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसके बाद टीम इंडिया सीधे होटल के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम की इस जीत पर आज मुंबई में एक विक्ट्री परेड का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

वतन वापसी के बाद भारतीय टीम का आज का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को कई कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। टीम इंडिया को आज ही दिल्ली से मुंबई के लिए भी उड़ान भरनी है। मुंबई पहुंचने के बाद टीम इंडिया शाम 5 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचेगी, जहां पर 5 बजे से शाम 7 बजे तक ओपन बस में विक्ट्री परेड होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से 7:30 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा सा समारोह होगा और फिर सभी खिलाड़ी वापस होटल चले जाएंगे।

विक्ट्री परेड बस का पहला वीडियो आया सामने

टीम इंडिया के विक्ट्री परेड के लिए मुंबई में खास बस को तैयार किया जा रहा है। इस बस को भारतीय खिलाड़ियों के ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न की तस्वीरों से पेंट किया जा रहा है। पूरी बस ब्लू कलर में भारतीय खिलाड़ियों से रंगी हुई नजर आ रही है। इसी ओपन बस में भारतीय खिलाड़ी विक्ट्री परेड करेंगे। आप भी देखिए इस बस का वीडियो।

2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी मुंबई में भारतीय टीम का विक्ट्री परेड हुआ था और उसके 17 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया का विक्ट्री परेड होगा। भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम ने 2007 में टाइटल जीता था और अब 2024 में खिताब अपने नाम किया है। इसी वजह से उन ऐतिहासिक पलों को दोबारा जीवंत किया जाएगा।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज में ही फंस गई थी। बारबाडोस में आए तूफान की वजह से भारत को कुछ दिन तक और वहां पर रुकना पड़ा और इसके बाद सारे खिलाड़ी घर आ सके।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now