Ad

Ad
आशीष नेहरा उन चार एक्टिव खिलाड़ियों में से एक हैं। जिन्होंने उम्र को धता बताते हुए भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। मौजूदा समय में वह टी-20 टीम के अहम सदस्य हैं। ज़हीर के साथ लम्बे समय तक नेहरा ने गेंदबाज़ी की ज़िम्मेदारी संभाली है। उन्होंने भारत को कई मैच जितवाए हैं। साल 2003 के वर्ल्डकप में वह भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज़ थे। उन्हें 9 मैचों में 15 विकी मिले थे। 14 साल के क्रिकेट करियर में नेहरा भारतीय टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। लेकिन 37 उम्र में वह टी-20 टीम में भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं। साल 2016 के टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सफलता में उनका खासा योगदान रहा था।
Edited by Staff Editor