Ad

Ad
राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। हालांकि द्रविड़ सचिन और गांगुली की चर्चा में साए की तरह ही रहे हैं। जबकि द्रविड़ ने 10 हजार से ज्यादा रन बनाये हैं। साल 2003 के वर्ल्डकप में द्रविड़ ने 62 के औसत से 10 पारियों में 318 रन बनाये थे। द्रविड़ वनडे के बजाय टेस्ट में ज्यादा सफल बल्लेबाज़ रहे हैं। साल 2007 के विश्वकप में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की। मौजूदा समय में द्रविड़ अंडर 19 और भारत ए टीम के कोच हैं। द्रविड़ के दिशा निर्देश में साल 2016 के अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी।
Edited by Staff Editor