रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2006 और 2008 दोनों बार अंडर-19 टीम के लिए खेले हैं। भारत के लिए जडेजा ने 2009 में डेब्यू किया था। उसके साल भर बाद वह टेस्ट टीम भी आ गये। साल 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्राफी जीतने वाली टीम के वह अभिन्न अंग थे। आईपीएल में जडेजा आरआर, कोच्ची टस्कर्स और सीएसके के लिए खेले हैं। मौजूदा समय में गुजरात लायंस में वह हैं।
मैच/पारी | रन | औसत | उच्च | 50+ स्कोर |
4/4 | 34 | 17 | 14* | 0 |
जडेजा की बल्लेबाज़ी के आंकड़े |
मैच/पारी | विकेट | औसत | बेस्ट | इकॉनमी |
4/3 | 4 | 14.50 | 3/16 | 3.05 |
जडेजा की गेंदबाज़ी के आंकड़े |
पीयूष चावला

पीयूष चावला ने अंडर-19 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उसके एक महीने के बाद वह भारतीय टेस्ट टीम में इंग्लैंड खिलाफ अपना डेब्यू भी किये थे। साल 2007 टी-20 विजेता टीम में भी वह थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उसके बाद वह 2011 वर्ल्डकप विजेता टीम में भी शामिल थे। आईपीएल में वह पंजाब और कोलकाता के लिए खेले हैं। साथ ही वह इंग्लिश काउंटी ससेक्स और समरसेट के लिए भी खेल चुके हैं।
मैच/पारी | रन | औसत | उच्च | 50+ स्कोर |
6/3 | 40 | 20 | 25* | 0 |
चावला की बल्लेबाज़ी के आंकड़े |
मैच/पारी | विकेट | औसत | बेस्ट | इकॉनमी |
6/6 | 13 | 12।15 | 4/8 | 3।21 |
चावला की गेंदबाज़ी का आंकड़ा |