मोहनीश परमार

मैच/पारी | विकेट | औसत | बेस्ट | इकॉनमी |
4/4 | 5 | 10 | 2/0 | 2.27 |
परमार की गेंदबाज़ी का आंकड़ा |
मोहनीश परमार ने सौराष्ट्र के लिए अंडर-14 और अंडर-15 में खेला है। उसके बाद वह भारतीय अंडर-19 टीम में चयनित हो गये। जहां वह विश्वकप में भी खेले थे। गुजरात की टीम में भी वह जल्द ही शामिल हो गये थे। उन्होंने अपने दूसरे रणजी सीजन में 52 विकेट लिए थे। परमार का गेंदबाज़ी एक्शन श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की तरह था। वह भारत ए के लिए भी खेल चुके हैं। जहाँ वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले थे। आईपीएल में सौरव गांगुली के नेतृत्व में तीसरे सीजन में कई मैचों में खेले थे। हालाँकि उनके ऊपर संदिग्ध गेंदबाज़ी एक्शन की वजह से प्रतिबंध भी लगा था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2012 में खेला था।
पीनल शाह

मैच/पारी | रन | औसत | उच्च | 50+ स्कोर |
6/2 | 16 | 8 | 16 | 0 |
शाह का बल्लेबाज़ी आंकड़ा |
पीनल शाह साल 2006 के वर्ल्डकप में भारतीय टीम के विकेटकीपर थे। लेकिन टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाज़ी कोई खास नहीं थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 16 रन बनाये थे। पीनल शाह ने बाद में बड़ौदा के लिए डेब्यू किया था। वह अबतक 87 प्रथम श्रेणी, 40 लिस्ट ए और 54 टी-20 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में वह मुंबई और राजस्थान के लिए खेल चुके हैं।