गौरव धीमान

मैच/पारी | रन | औसत | उच्च | 50+ स्कोर |
6/5 | 222 | 44.4 | 90 | 2 |
गौरव धीमान की बल्लेबाज़ी का आंकड़ा |
मैच/पारी | विकेट | औसत | बेस्ट | इकॉनमी |
6/4 | 4 | 13 | 3/27 | 4.72 |
धीमान की गेंदबाज़ी का आंकड़ा |
गौरव धीमान भारत की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे। दिल्ली के इस क्रिकेटर ने घरेलू स्तर प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया। इसलिए वह भारतीय टीम में नहीं शामिल हो पाए। कर्नाटक की तरफ वह रणजी खेलते रहे हैं। आईपीएल वह आरसीबी और केपीएल में बीजापुर की टीम से भी वह खेल चुके हैं। मौजूदा समय में वह क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं।
मयंक तेहलान

मैच/पारी | रन | औसत | उच्च | 50+ स्कोर |
4/4 | 97 | 32।33 | 64 | 1 |
मयंक तेहलान का बल्लेबाज़ी आकंडा |
मयंक तेहलान के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने वर्ल्डकप 2006 में फाइनल तक का सफर तय किया था। तेहलान घरेलू स्तर पर दिल्ली के लिए खेले। जहाँ उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 403 गेंदों में 176 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। लेकिन वह अपनी सफलता को आगे नहीं बढ़ा पाए। आईपीएल में वह 2008 में दिल्ली के लिए खेले थे। जहाँ उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने को मिला था। उनका करियर ज्यादा नहीं बढ़ पाया। मौजूदा समय में वह अमेरिकी टीम शिकागो यूनाइटेड की तरफ से खेलते हैं।