1989 के पूरे पाकिस्तान दौरे में सलिल अंकोला, सचिन तेंदुलकर के रूममेट थे और उन्होंने भी अपना डेब्यू सचिन के साथ किया। उन्होंने मैच में दो विकेट हासिल किए, लेकिन वो बल्ले के साथ ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। वो 1996 में हुए विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य थे, हालांकि ट्यूमर के कारण उन्हें 28 साल की उम्र में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। उन्होंने इंडिया के लिए आखिरी बार 1997 में साउथ अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के साथ ट्राई सीरीज में हिस्सा लिया। रिटायरमेंट के बाद वो कोचिंग करते नज़र आए और उसके बाद उन्होंने टीवी और मूवीज में भी काम किया। उनकी पहली फिल्म 2000 में कुरुक्षेत्र आई थी और उसके बाद 2002 में वो पितह, 2003 में चुरा लिया है तुमने और 2004 में ड्रेसिंग रूम में भी नज़र आए। अंकोला ने 2006 में बिग बॉस में हिस्सा लिया और उसके बाद वो टीवी सोप में काम करते नज़र आए। हालांकि 2008 में उन्हें एल्कोहोल के सेवन से बचने के लिए रीहैब से गुजरना पड़ा। विवादों ने उनका पीछा कभी नहीं छोड़ा और 2013 में उनकी पूर्व पत्नी पंखे से लटकी हुई पाई गई। हाल में उनकी बेटी की शादी संदीप पाटिल के बेटे के साथ हुई। लेखक- सगनिक, अनुवादक- मयंक मेहता