एशियाई टीमों के बीच खेली गई 7 मैचों की T20I सीरीज, 4-2 से हुआ विजेता का फैसला 

इंडोनेशिया ने सीरीज में जबरदस्त खेल दिखाया (PIC : Fancode)
इंडोनेशिया ने सीरीज में जबरदस्त खेल दिखाया (PIC : Fancode)

बाली में इंडोनेशिया और कंबोडिया के बीच 20 से 23 नवंबर के बीच 7 मैचों की T20I सीरीज का आयोजन हुआ, जिसमें मेजबान इंडोनेशिया की टीम ने 4-2 से जीतने में सफलता हासिल की। सीरीज में कंबोडिया के लकमन बट ने सबसे ज्यादा 166 रन बनाये। वहीं इंडोनेशिया के केतुत अर्तवन 6 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।

Ad

आइये नजर डालते हैं सीरीज के सभी मुकाबलों के हाल पर:

20 नवंबर को खेले गए पहले मैच में इंडोनेशिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए कंबोडिया ने 20 ओवर में लक्षित गुप्ता के नाबाद 34 रनों की मदद से 134/7 का स्कोर बनाया, जवाब में इंडोनेशिया ने 17.4 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इंडोनेशिया के पद्माकर सुर्वे को 20 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इसी दिन खेले गए दूसरे मुकाबले में इंडोनेशिया ने एक बार फिर जीत दर्ज की और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। पहले खेलते हुए कंबोडिया ने 20 ओवर में 138/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इंडोनेशिया ने 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इंडोनेशिया के गेदे प्रियंदना (32 गेंद 63 और 2 कैच) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

23 नवंबर को खेले गए तीसरे मैच में कंबोडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इंडोनेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156/5 का स्कोर बनाया, जिसे कंबोडिया ने 18.2 ओवर में 157/2 का स्कोर बनाकर हासिल कर लिया। कंबोडिया के राम शरण (63 गेंद 86*) अपनी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने।

चौथे मैच में इंडोनेशिया ने 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए इंडोनेशिया की टीम ने 20 ओवर में 192/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में कंबोडिया 88/8 का ही स्कोर बना पाई। इस मैच में इंडोनेशिया के किरूबाशंकर राममूर्ति 35 गेंदों में 55 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

22 नवंबर को सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया, जिसमें कंबोडिया को 7 विकेट से जीत हासिल हुई। पहले खेलते हुए इंडोनेशिया ने 20 ओवर में 144/8 का स्कोर बनाया, जवाब में कंबोडिया ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। कंबोडिया के उदय हथिंजर को (53 गेंद 74*) प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

23 नवंबर को खेले गए छठे मुकाबले में कंबोडिया ने 11.3 ओवर में 77/3 का स्कोर बना लिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने खेलने से मना कर दिया। इसकी वजह से इंडोनेशिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं सातवां मुकाबला बिना एक गेंद डाले ही रद्द घोषित कर दिया गया।

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications