INDvSL, पहला टेस्ट: बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित रहा पहला दिन, भारत को लगे तीन बड़े झटके

भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता टेस्ट के पहले दिन खराब लाईट के कारण दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट पर 17 रन बनाए। बारिश के कारण मैच 4 घंटे देरी से शुरू हुआ और बीच में भी बारिश और खराब लाईट इसे प्रभावित करते रहे। चेतेश्वर पुजारा 8 और अजिंक्य रहाणे शून्य रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Ad

टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। इसके बाद दिन की पहली ही गेंद पर सुरंगा लकमल ने केएल राहुल (0) को विकेटों के पीछे कैच कराकर पहला झटका दिया। इसके बाद शिखर धवन भी 8 रन बनाकर लकमल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस समय कुल स्कोर 13 रन था। इसके बाद खराब रोशनी के कारण मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

वापस खेल शुरू होते ही कप्तान विराट कोहली (0) भी ग्रीन पिच पर लकमल की गेंद पर चकमा खा गए और पगबाधा हो गए। अजिंक्य रहाणे के क्रीज पर आने के बाद एक बार फिर खराब रोशनी के चलते खेल रोक दिया गया। इसके बाद दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। आज के खेल में कुल 11.5 ओवर का खेल हुआ और भारत ने 17 रन पर तीन विकेट गंवाए। सुरंगा लकमल ने 6 ओवर में 6 मेडन डालकर 3 विकेट झटके।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 17/3 (पुजारा 8*, लकमल 0/3)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications