पाकिस्तान सुपर लीग के तीसरे सीजन के लिए चुने गए सभी खिलाड़ियों की जानकारी

पाकिस्तान सुपर लीग के तीसरे सीजन के लिए रविवार को खिलाड़ियों की बोली लगी, जहां सभी टीमों ने अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। सभी टीमें 9 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर चुकी थी, बाकी के खिलाड़ियों को उन्हें अलग-अलग कैटेगरी से चुनना था। क्रिस लिन, शेन वॉटसन, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर जैसे दिग्गज खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध थे। हालांकि हैरानी की बात ये रही कि तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। कराची किंग्स की टीम ने मिचेल जॉनसन, ल्यूक राइट और कोलिन इंग्राम जैसे खिलाड़ियों को चुना। पीएसएल का तीसरा सीजन अगले साल फरवरी में खेला जाएगा। आइए जानते हैं किस टीम में कौन से दिग्गज खिलाड़ी हैं: मुल्तान सुल्तान्स: शोएब मलिक, किरोन पोलॉर्ड, कुमार संगाकारा, जुनैद खान, सोहेल तनवीर, मोहम्मद इरफान, कासिफ भट्टी, शोएब मकसूद, इरफान खान, इमरान ताहिर, डैरेन ब्रावो, अहमद शहजाद, मोहम्मद अब्बास, सैफ बाबर, निक पूरन, अब्दुल्लाह शफीक सप्लीमेंट्री प्लेयर्स: हार्ड्स विलजोएन, उमर गुल, उमर सिद्दीक, रॉस विटेले। ==================================================================== कराची किंग्स: शाहिद अफरीदी, उस्मान खान, रवि बोपारा, उस्मा मीर, इमाद वसीम, खुर्रम मंजूर, बाबर आजम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, मिचेल जॉनसन, कोलिन इन्ग्राम, ल्यूक राइट, डेविड विसे, तबिश खान, मोहम्मद इरफान जूनियर, हसन मोहसिन सप्लीमेंट्री प्लेयर्स: कोलिन मुनरो, इयन मॉर्गन, सैफुल्लाह बंगश। ==================================================================== पेशावर जल्मी: डैरेन सैमी, वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, शाकिब अल हसन, कामरान अकमल, हारिस सोहेल, हसन अली, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद असगर, ड्वेन ब्रावो, तमीम इकबाल, हम्माद आजम, साद नसीम, तैमूर सुल्तान, समीन गुल, इब्तिसाम शेख सप्लीमेंट्री प्लेयर्स: आंद्रे फ्लेचर, एविन ल्युइस, खालिद उस्मान, मोहम्मद आरिफ। ==================================================================== क्वेटा ग्लेडिएटर्स: केविन पीटरसन, रिली रोसौ, सरफराज अहमद, मोहम्मद नवाज, अनवर अली, उमर अमीन, महमदुल्लाह, मीर हमजा, असद शफीक, शेन वाटसन, कार्लोस ब्रेथवेट, राहत अली, रमीज राजा जूनियर, साद अली, सौद शकील, हसन खान सप्लीमेंट्री प्लेयर्स: जेसन रॉय, राशिद खान, आजम खान, फराज अहमद खान ==================================================================== लाहौर कलंडर्स: उमर अकमल, सुनील नारेन, ब्रेंडन मैकलम, फकर जमान, आमेर यमीन, यासिर शाह, कैमरन डेलपोर्ट, बिलावल भट्टी, सोहेल खान, क्रिस लिन, मुस्तफिजुर रहमान, बिलाल आसिफ, रजा हसन, सोहेल अख्तर, शाहिन शाह अफरीदी, गुलाम मुद्दस्सर सप्लीमेंट्री प्लेयर्स: एंजेलो मैथ्यूज, मिचेल मैक्लेनेघन, गुलरेज सदफ ==================================================================== इस्लामाबाद यूनाइटेड: मोहम्मद शमी, आंद्रे रसेल, शादाब खान, मिस्बाह उल हक, रुमान रईस, अमाद बट्ट, सैमुअल बद्री, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, जेपी डुमिनी, ल्यूक रॉन्ची, फहीम अशरफ, सैम बिलिंग्स, जफर गोहर, साहिबजादा फरहान, हुसैन तलत सप्लीमेंट्री प्लेयर्स: एलेक्स हेल्स, मोहम्मद हसन, मोहम्मद हसनैन।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications