Rio Olympics 2016: वीरेंदर सहवाग ने दीपा करमाकर को अपने अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी

पिछले कुछ दिनों से भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग अपने ही अंदाज़ में ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। जितना मज़ा उनकी बल्लेबाजी देखने में आता था, उतना ही उनके ट्वीट को पढ़कर भी आता है। अपने हालिया ट्वीट में उन्होंने रियो ओलंपिक्स में हिस्सा ले रही भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर को जन्मदिन की बधाई दी है। दीपा करमाकर रियो ओलंपिक्स में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के वॉल्ट केटेगरी के मेडल राउंड में पहुँच चुकी हैं। सहवाग ने 23 वर्षीय दीपा को अपने चिर-परिचित अंदाज़ में ट्वीट करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

Ad

वीरेंदर सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी हेलिकॉप्टर हैं तो दीपा जंबो जेट हैं। जिस तरह सहवाग इन दिनों ट्विटर पर 'विस्फ़ोटक बल्लेबाजी' कर रहे हैं, ऐसे में रोज़ उनका ट्विटर हैंडल सबको एक न एक बार जरुर देखना चाहिए। और न सिर्फ क्रिकेटर, बल्कि दूसरे खेलों के खिलाड़ियों और फ़िल्मी सितारों को भी सहवाग अपने अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। दीपा करमाकर 14 अगस्त को भारत के पहले जिमनास्टिक मेडल के लिए उतरेंगी और ऐसी उम्मीद है कि वो इतिहास रचें। हालाँकि क्वालीफाइंग राउंड में वो अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं दिखीं लेकिन फाइनल में वो बेहतर प्रदर्शन करके पोडियम फिनिश करना चाहेंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications